फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If serious than Pm sholud make free debt of farmers PM: Captain

अगर गंभीर हैं तो किसानों का कर्ज माफ करें पीएम मोदी : कैप्टन

Sun, 01 Jan 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Jan 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
If  serious than Pm sholud make free debt of farmers PM: Captain
PM Modi

प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी नोटबंदी से परेशान किसानों के प्रति गंभीर हैं तो उनका कर्ज माफ कर देना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि नोटबंदी के चलते भारी संकटों से घिरे किसानों का कर्ज माफ करने में मोदी का विफल रहना निराशाजनक है। नव वर्ष पर मोदी द्वारा घोषित प्रतीकात्मक फायदे नोटबंदी के चलते पैदा संकट से किसानों को बचाने को उपयुक्त नहीं हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने हाल ही में पंजाब व यूपी से एक करोड़ किसानों के फार्म सौंपे थे, पर पीएम कर्ज माफी का एलान करने में विफल रहे। मोदी को किसानों को बैंको व अन्य संस्थाओं से लोन की प्राप्ति को आसान करने के बजाय कर्ज माफी का एलान करना चाहिए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोन प्राप्ति आसान बनाने के बजाय करना चाहिए था कर्ज माफी का एलान

If  serious than Pm sholud make free debt of farmers PM: Captain
कैप्टन

हर साल देश में सैकड़ों किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं और पंजाब सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से है। कभी भारत के फूड बाउल कहलाने वाले पंजाब के किसानों को नोटबंदी के चलते अपना उत्पादन बेचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। 

टमाटर जैसी फसल की सही कीमत न मिलने पर उसे नष्ट करना पड़ रहा है। पहले खरीद में देरी, फिर एमएसपी पर अदायगी नहीं होने ने किसानों को दिवालिएपन के कगार पर पहुंचा दिया है। 

अब नोटबंदी ने उनकी समस्याएं इतनी बढ़ दी हैं कि उन्हें अपना उत्पादन बहुत कम कीमत पर बेचना पड़ रहा है। बचत तो दूर, उनके पास अपना अस्तित्व बचाए रखने को पैसे नहीं हैं। 

किसानों के पास खेत मजदूरों की अदायगी को भी पैसे नहीं हैं। उन्हें मजबूरी में ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री के वादे के मुताबिक पचास दिन बीतने के बावजूद लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed