फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If school opens despite government holiday, recognition will be canceled said Haryana CM Saini

Haryana: महेंद्रगढ़ हादसे के बाद सीएम बोले- सरकारी छुट्टी के बावजूद स्कूल खुला तो मान्यता होगी रद्द

Fri, 12 Apr 2024 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 12 Apr 2024 12:06 AM IST
सार

सीएम ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोग किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। छुट्टी के बावजूद स्कूल क्यों खुला था, उपायुक्त से रिपोर्ट तलब की गई है। 

विज्ञापन
If school opens despite government holiday, recognition will be canceled said Haryana CM Saini
सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ के कनीना के गांव उन्हानी में स्कूल बस की दुर्घटना के बाद कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि यदि सरकारी अवकाश के दिन यदि कोई निजी स्कूल खुला पाया गया तो संबंधित स्कूल की मान्यता रद्द होगी। उन्होंने राज्य के सभी उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य इस तरह कोई हादसा न हो। इसके लिए डीसी व पुलिस अधीक्षक ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मुख्य सचिव ने उपायुक्त से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब कर ली है। जो बच्चे घायल हुए हैं, उनका इलाज का खर्चा सरकार वहन करेगी और जिनकी मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ की उपायुक्त मोनिका गुप्ता से फोन पर बातचीत कर घटना की जानकारी ली और उनको आदेश दिए कि वह घायलों के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास करें। उन्होंने उपायुक्त को यह भी रिपोर्ट देने को कहा है कि छुट्टी के बावजूद स्कूल क्यों खुला था।


स्कूल प्रशासन की ओर से तय नियमों पालन क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा सरकार विश्वास दिलाती है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को पूरी मुस्तैदी से काम करने के दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed