{"_id":"6226275e04100c51ff7dacf7","slug":"if-aap-win-in-punjab-then-these-reasons-will-be-important","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Exit Poll: अगर 'आप' को मिलती है जीत तो ये हो सकते हैं कारण, क्या गरीबों को पसंद आए पार्टी के ये वादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Exit Poll: अगर 'आप' को मिलती है जीत तो ये हो सकते हैं कारण, क्या गरीबों को पसंद आए पार्टी के ये वादे
Mon, 07 Mar 2022 09:13 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 07 Mar 2022 09:13 PM IST
सार
राजनीतिक समीक्षकों का मानना है कि जिस तरह चंडीगढ़ में फ्री के मॉडल पर मुहर लगी है, ठीक उसी तरह पंजाब में भी इसका असर दिखा।
विज्ञापन
भगवंत मान सिंह और अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
पंजाब की जनता ने 20 फरवरी को अपना फैसला ईवीएम के बटन को दबाकर कर दिया था। अब सभी को इंतजार है तो परिणाम आने का। आज उत्तर प्रदेश के चुनावों में अंतिम वोट पड़ने के साथ ही चुनाव आयोग की बंदिशों से मीडिया को मुक्ति मिल गई और इसका सबसे पहला परिणाम एग्जिट पोल के रूप में सामने आया है। अभी तक पंजाब में एग्जिट पोल के जो आंकड़े सामने आए है उससे आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को जरूर पंख लग गए होंगे। एग्जिट पोल के हिसाब से आम आदमी पार्टी अगर पंजाब में सरकार बनाती है तो उसके जीत के पीछे के कारणों को भी एक बार समझना चाहिए।
विज्ञापन
आप को उम्मीदों को चंडीगढ़ नगर निगम से मिली जान
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा किया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ को फिर से सबसे साफ बनाने और 20 हजार लीटर मुफ्त पानी का वादा किया था। पार्टी नगर निगम में सबसे अधिक सीटें जीती। हालांकि अपना मेयर नहीं बना सका।
विज्ञापन
हर महिला को प्रतिमाह एक हजार रुपये देने की घोषणा, इसके लिए पार्टी ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को भी अपनाया। महिलाओं में इससे विश्वास आया कि उन्हें पैसे जरूर मिलेंगे।
विज्ञापन
मुफ्त शिक्षा समेत कई तरह के वादे किए हुए हैं, इनमें खासतौर पर अनुसूचित जाति के बच्चों को ध्यान में रखकर इसका खाका तैयार किया गया। इसका असर चुनाव परिणामों पर दिखेगा।
इसके साथ ही केजरीवाल ने लोगों से वादा किया है कि उन्हें सारी दवाइयां और सभी टेस्ट समेत इलाज मुफ्त दिया जाएगा। हर व्यक्ति को हेल्थ कार्ड देने का वादा जिसमें उसकी हर जानकरी दर्ज होगी। लोगों को उनका ये वादा काफी पसंद आया।
हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक होगा। 16000 मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। सरकारी अस्पतालों को ठीक किया जायगा। बड़े स्तर पर नए अस्पताल खोले जाएंगे और किसी का रोड एक्सीडेंट होने पर पूरा इलाज सरकार करवाएगी। यह वादा भी आप के पक्ष में गया।
राजनीतिक समीक्षकों का मानना है कि जिस तरह चंडीगढ़ में फ्री के मॉडल पर मुहर लगी है, ठीक उसी तरह पंजाब में भी इसका असर दिखा। विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही इन मुफ्त घोषणाओं का असर शहरी जनता पर न पड़ा हो लेकिन झोपड़ी में रहने वाले और गरीब लोगों पर इसका प्रभाव जरूर पड़ता है। यह कारण हो सकता है कि आम आदमी पार्टी को एक बार सत्ता देने का मन बनाया। इसके साथ ही कांग्रेस की कलह और भारतीय जनता पार्टी से नाराजगी का फायदा भी इसे मिला।