{"_id":"6ae4fb2782a49517f2075035","slug":"if-a-street-light-is-faulty-take-a-photo-and-send-it-to-the-municipal-corporation-action-will-be-taken-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1163786-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: स्ट्रीट लाइट खराब है तो फोटो खींचकर निगम को भेजें, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: स्ट्रीट लाइट खराब है तो फोटो खींचकर निगम को भेजें, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट खराब है तो फोटो खींचकर निगम को भेजें, होगी कार्रवाई
शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 9915762917 जारी, कमिश्नर अमित कुमार ने की अपील
चंडीगढ़। शहर में बंद या खराब स्ट्रीट लाइटों की शिकायत अब लोग घर बैठे नगर निगम तक पहुंचा सकेंगे। निगम ने इसके लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 जारी किया है। लोग इस नंबर पर खराब लाइट की स्पष्ट फोटो के साथ लोकेशन, सेक्टर, सड़क का नाम या नजदीकी लैंडमार्क भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। निगम का दावा है कि शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर अमित कुमार ने शहरवासियों से सड़क, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं इस नंबर पर भेजने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी शिकायतों की निगरानी करेंगे और फील्ड टीम के साथ समन्वय कर समस्या का समाधान करवाएंगे। संवाद