{"_id":"6aa30f7b71f522aa1b008f24","slug":"if-a-child-does-not-reach-school-parents-will-receive-a-message-within-an-hour-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1120169-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: स्कूल नहीं पहुंचा बच्चा तो एक घंटे में माता-पिता को मिलेगा मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: स्कूल नहीं पहुंचा बच्चा तो एक घंटे में माता-पिता को मिलेगा मैसेज
विज्ञापन
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति पर अब अभिभावकों की भी सीधी नजर रहेगी। सुबह स्कूल में अटेंडेंस लगते ही अगर कोई विद्यार्थी गैरहाजिर मिलता है तो इसकी जानकारी उसके माता-पिता के मोबाइल पर भेजी जाएगी। इससे अभिभावकों को स्कूल शुरू होने के करीब एक घंटे के अंदर पता चल जाएगा कि उनका बच्चा स्कूल पहुंचा है या नहीं।
स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की अटेंडेंस को स्कूल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एसएमआईएस) से जोड़ दिया है। यह व्यवस्था शहर के 111 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए लागू की गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ स्कूल बंक करने पर भी रोक लगाना है।
घर से निकला, स्कूल नहीं पहुंचा तो तुरंत होगी जानकारी
अक्सर विद्यार्थी घर से स्कूल जाने के लिए निकलते हैं, लेकिन रास्ते में पार्क, बाजार या किसी अन्य जगह चले जाते हैं। कई बार स्कूल पहुंचने के बाद भी विद्यार्थी क्लास छोड़कर बाहर चले जाते हैं। पहले ऐसी स्थिति में अभिभावकों को तुरंत जानकारी नहीं मिल पाती थी। अब गैरहाजिरी का मैसेज मिलते ही माता-पिता बच्चे से संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
बिना अनुमति स्कूल गेट से बाहर नहीं जा सकेंगे
नई व्यवस्था के तहत सुबह प्रार्थना सभा के बाद अटेंडेंस के समय विद्यार्थियों का स्कूल में मौजूद रहना जरूरी होगा। स्कूल समय के दौरान किसी विद्यार्थी को बाहर जाना है तो इसके लिए अभिभावकों की अनुमति जरूरी होगी। बिना अनुमति विद्यार्थी स्कूल गेट से बाहर नहीं जा सकेगा। विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से विद्यार्थियों की पढ़ाई और सुरक्षा पर नजर रखने में मदद मिलेगी। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल भी बनेगा।
बॉक्स...
ऐसे काम करेगा नया अटेंडेंस सिस्टम
1. सुबह स्कूल में लगेगी अटेंडेंस
2. एसएमआईएस से जुड़ेगा रिकॉर्ड
3. गैरहाजिर छात्र की जानकारी होगी दर्ज
4. अभिभावकों के मोबाइल पर आएगा मैसेज
5. करीब एक घंटे में मिल जाएगी जानकारी