फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IDFC Bank Fraud: Over 2,000 bank accounts linked to suspicious amount of Rs 152 crore frozen

IDFC Bank Fraud: 152 करोड़ की संदिग्ध राशि से जुड़े 2,000 से ज्यादा बैंक खाते फ्रीज, धोखाधड़ी में जांच तेज

Thu, 26 Feb 2026 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 06:33 AM IST
सार

अब तक 152 करोड़ रुपये की संदिग्ध राशि से जुड़े 2,000 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज किया जा चुका है। इनमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बंगलूरू और गुजरात के खाताधारक शामिल हैं।

विज्ञापन
IDFC Bank Fraud: Over 2,000 bank accounts linked to suspicious amount of Rs 152 crore frozen
demo - फोटो : FREEPIK

विस्तार

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की 590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जांच तेज हो गई है। विजिलेंस टीम लगातार सेक्टर-32 स्थित बैंक शाखा में सर्च ऑपरेशन चला रही है। अब तक 152 करोड़ रुपये की संदिग्ध राशि से जुड़े 2,000 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज किया जा चुका है। इनमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बंगलूरू और गुजरात के खाताधारक शामिल हैं। कई नामचीन सर्राफा व्यापारियों के खाते भी जांच के दायरे में आए हैं। 

विज्ञापन


जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धोखाधड़ी की राशि किन-किन माध्यमों से इन खातों तक पहुंची और उसके बाद उसका इस्तेमाल कैसे किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के 100 से अधिक सर्राफा व्यापारियों के खाते फ्रीज किए गए हैं, जिनमें से करीब 60 खाते अकेले चंडीगढ़ के ज्वेलर्स के हैं। 
विज्ञापन


साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, धोखाधड़ी की रकम लेयरिंग के जरिए विभिन्न खातों में ट्रांसफर की गई। इसके बाद या तो रकम निकाल ली गई या सोना-चांदी खरीदकर ट्रांजेक्शन को वैध दिखाने की कोशिश की गई। बड़ी रकम सीधे निकालने पर शक हो सकता था इसलिए ज्वेलरी खरीद के जरिए उसकी वैल्यू भी बढ़ाई गई और संदेह से बचने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर क्राइम अधिकारियों के अनुसार केस हरियाणा के डीजी स्तर पर जांच के अधीन है। प्रभावित ज्वेलर्स को एक-एक कर बुलाकर संबंधित ट्रांजेक्शन की जानकारी दी जाएगी जिसके आधार पर उनके खाते फ्रीज किए गए। ब्यूरो 

चारों आरोपी सात दिन के रिमांड पर
आईडीएफसी बैंक धोखाधड़ी मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पंचकूला ने चारों आरोपियों रिभव, चंडीगढ़ निवासी अभय कुमार, स्वाति सिंगला और अभिषेक सिंगला को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चारों को सात दिन के रिमांड पर भेज दिया है। एसीबी ने सभी के लिए 14 दिन का रिमांड मांगा था। 

  • जांच एजेंसियों को संदेह है कि बैंक अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी राशि का ट्रांसफर संभव नहीं था। कई डेबिट नोट और बैंक विवरण फर्जी पाए गए हैं। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक पर जांच में सहयोग न करने के आरोप भी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed