फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Identification of one of the accused who robbed actress Alankrita, took five teams to nab

अभिनेत्री अलंकृता से लूटपाट करने वाले एक आरोपी की पहचान, पकड़ने के लिए पांच टीमें लगीं

Thu, 09 Sep 2021 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Identification of one of the accused who robbed actress Alankrita, took five teams to nab
चंडीगढ़। फिल्म अभिनेत्री अलंकृता सहाय के घर में घुसे तीन लुटेरों में एक की पहचान कर ली गई है। आरोपी मोहाली के एक फर्नीचर की दुकान पर कुक का काम करता है और उसने ही अपने दो साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए पांच टीमें गठित की हैं। ये टीमें मोहाली, रोपड़ समेत उसके अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

आरोपी कुछ दिन पहले अलंकृता के घर पर फर्नीचर पहुंचाने आया था। सीसीटीवी फुटेज से साफ पता चला है कि तीनों लुटेरों में वह भी था। इसके बाद पुलिस मोहाली स्थित उस फर्नीचर की दुकान पर पहुंची, जहां वह काम करता है। वहां पता चला कि आरोपी अर्जुन करीब 15 दिन पहले दुकान पर काम मांगने आया था और संचालक ने उसको कुक की नौकरी दे दी।
विज्ञापन

वारदात के बाद से वह फरार है। पुलिस ने जब रिकार्ड खंगाला तो उसके खिलाफ पंजाब में अलग-अलग जगहों पर साल 2014 से अब तक चोरी समेत कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं, वह रोपड़ जेल में सजा भी काट चुका है। पुलिस जांच में उसके कई ठिकानों का पता चला है। इसी के आधार पर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
अभिनेत्री अलंकृता सहाय सेक्टर-27 की कोठी में दूसरी मंजिल पर किराए पर रहती हैं। बीते मंगलवार दोपहर उनके कमरे में चाकू लेकर तीन युवक घुसे और धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद जबरन अलंकृता से एटीएम कार्ड लेकर पासवर्ड पूछा और एक लुटेरे ने मार्केट जाकर 50 हजार रुपये निकाल लिए। इस बीच लुटेरों की चंगुल से बचकर अलंकृता ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। इस बीच लुटेरों ने कमरे को खंगालकर करीब छह लाख की नकदी हासिल कर ली। करीब दो घंटे तक लूटपाट करने के बाद तीनों कोठी की पिछले हिस्से में बनी बालकनी से कूदकर सेक्टर-30 की तरफ फरार हो गए। तीनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed