फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Icy winds increase cold in Punjab

Punjab Weather: पंजाब में धूप खिली मगर ठंड से नहीं मिली राहत, पांच दिन छा सकता घना कोहरा

Fri, 12 Jan 2024 12:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Jan 2024 12:27 AM IST
सार

गुरुवार को पंजाब में रात के तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, यह अब सामान्य के करीब बना हुआ है। सबसे कम 3.6 डिग्री तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 4.2, गुरदासपुर में 4.5, एसबीएस नगर में 5.4, अमृतसर में 5.6 एवं लुधियाना में  6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Icy winds increase cold in Punjab
Punjab Weather News: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ समेत पूरा उत्तर भारत गुरुवार को भी कड़ाके की ठंड से बेहाल रहा। पंजाब में कई दिन बाद धूप तो खिली लेकिन बर्फीली हवाओं के चलते सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। वहीं, कोहरे के चलते रेल, हवाई एवं सड़क यातायात भी प्रभावित रहा। बुधवार रात को घनी धुंध के कारण खन्ना में हुए हादसे में हिमाचल के शराब कारोबारी की जिंदा जलने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा और पंजाब में भी 12 और 13 जनवरी को बर्फीली हवाएं चलेंगी। चार-पांच दिन तक कोहरे का कहर जारी रहेगा। पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में गुरुवार को भी दृश्यता 50 मीटर से कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 16 जनवरी तक अत्यधिक घने कोहरे के आसार हैं। 

विज्ञापन

0.8 डिग्री गिरा पंजाब का न्यूनतम पारा

गुरुवार को पंजाब में रात के तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, यह अब सामान्य के करीब बना हुआ है। सबसे कम 3.6 डिग्री तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 4.2, गुरदासपुर में 4.5, एसबीएस नगर में 5.4, अमृतसर में 5.6 एवं लुधियाना में  6.3 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के वैज्ञानिक शिवइंद्र के मुताबिक कोहरे से भले ही कुछ राहत मिलने लगी है। कहीं-कहीं कुछ समय के लिए हल्की धूप भी निकलने लगी है लेकिन शीत लहर अभी बरकरार रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा

हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। भिवानी का न्यूनतम पारा 3.9 डिग्री रहा। वहीं, हिसार में 5.1, अंबाला में 6.6, करनाल में 6.9 और सिरसा में 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed