फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   icp business vaya atari border in india and pakistan stopped due to a problem, side effects

रेल व्यापार के बाद अब भारत पाकिस्तान के बीच ये बिजनेस भी रुका, जानिए मामला

Tue, 21 Feb 2017 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 21 Feb 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
icp business vaya atari border in india and pakistan stopped due to a problem, side effects
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
पहले रेल व्यापार बंद हुआ और अब भारत पाकिस्तान के बीच होने वाला एक और बिजनेस रुक गया है। इसका बड़ा साइड इफेक्ट भी देखने को मिल रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच इंटाग्रेटिड चेक पोस्ट (आईसीपी) के माध्यम से होने वाला व्यापार सोमवार शाम चार बजे रोक दिया गया।
विज्ञापन


अटारी बार्डर पर लोकल (अटारी) के ट्रांसपोर्टर ने जाम लगा दिया। जिसके वजह से पाकिस्तान से कुल 118 ट्रक भारत आए और भारत से पाकिस्तान सिर्फ आठ ट्रक ही जा सके। दोनों देशों के बीच व्यापार के रास्ते मंगलवार को खुलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। हालांकि लोकल ट्रांसपोर्टर की मांग है कि बाहरी व्यापारियों के ट्रकों में लोड सामान उनके ट्रकों के माध्यम से सीमापार (पाकिस्तान) जाए।
विज्ञापन


इसके लिए अटारी के ट्रांसपोर्टर बाहरी व्यापारियों से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी के लिए 20 से 25 हजार रुपये प्रति ट्रक वसूलते रहे है, जिसको लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश व राजस्थान के व्यापारियों ने पाकिस्तान से व्यापार करने पर आ रही दिक्कतों को लेकर डीसी को लिखित शिकायत भेजी है। पाकिस्तान और भारत के बीच सड़क मार्ग से होने वाले व्यापार को लेकर भारतीय ट्रक ड्राइवरों के परमिट बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कवायद जारी

icp business vaya atari border in india and pakistan stopped due to a problem, side effects
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
अधिकांश भारतीय ड्राइवर अटारी से हैं। अटारी के यह ड्राइवर ही पाकिस्तान जाते हैं, यही वजह है कि बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों के ट्रकों को पाकिस्तान ले जाने के लिए परमिट धारक ड्राइवरों की जरूरत होती है लेकिन इन ड्राइवरों के साथ-साथ लोकल ट्रांसपोर्ट अपने ट्रक में पाकिस्तान माल भेजने की जिद कर रहे हैं और यह जिद पूरी करने के लिए बाहरी राज्यों के व्यापारियों को 20 से 25 हजार रुपया प्रति ट्रक देना पड़ता है।

चूंकि भारत-पाकिस्तान व्यापार को लेकर अटारी पर एक ग्रुप (लोकल ग्रुप) का वर्चस्व है, जो दोनों देशों के बीच व्यापार को जब चाहे ठप कर देता है। सोमवार को इसी ग्रुप ने व्यापार ठप कर दिया है। डिप्टी कमिश्नर बसंत गर्ग कहते हैं कि दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन हर बाधा को दूर करेगा, इस बारें में मंगलवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाकर दोबारा से व्यापार शुरू करवा दिया जाएगा।

पाकिस्तान के साथ व्यापार करने वाले मजीठा मंडी ड्राई फ्रूट एसोसिएशन के प्रधान अनिल मेहरा कहते हैं कि पाकिस्तान के साथ व्यापार सुचारुचले। व्यापार में बाहरी व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। अटारी के ट्रांसपोर्टर पाकिस्तान ट्रक पहुंचाने के लिए अपने ट्रकों का प्रयोग करते हैं। बाहरी व्यापारियों से किराया कई गुना वसूला जाता है, जो सरासर गलत है। व्यापार में ऐसी गुटबंदी नही होनी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed