फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ice drugs worth rupees of 20 crore caught in ludhiana, 3 arrest

करोड़ों की ‘आइस’ ड्रग पकड़ी, नेटवर्क ऐसा सप्लाई करने वालों को नहीं पूरी जानकारी

Sun, 31 Dec 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 31 Dec 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
Ice drugs worth rupees of 20 crore caught in ludhiana, 3 arrest
drugs - फोटो : Demo Pics
बाहरी राज्यों से नशे की खेप लेकर अलग अलग शहरों में सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने साहनेवाल के पास से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो किलो आइस ड्रग बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत बीस करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन


एसटीएफ के लुधियाना इंचार्ज हरबंस सिंह ने कहा कि पुलिस पार्टी की अगवाई में जीटी रोड गांव साहनेवाल खुर्द के पास नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ड्रग्स तस्करी का धंधा करने वाले बड़ी मात्रा में नशे की खेप की सप्लाई करने के लिए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


नाकेबंदी के दौरान एसटीएफ के डीएसपी राजेश कुमार की अगुवाई में जब एक गाड़ी की तलाशी ली गई तो वहां एक बैग में आइस ड्रग बरामद हुई। इसके बाद गाड़ी में सवार ग्रेटर नोएडा स्थित गांव जमालपुर निवासी राहुल भाटी (24), गुरुग्राम के गांव बिंदवाड़ी निवासी नीरज हरसाना (23) व दिल्ली के रमेश नगर निवासी तरणदीप सिंह उर्फ बॉबी  गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा तस्करी के धंधे के दौरान ही इकट्ठा हुए थे तीनों

Ice drugs worth rupees of 20 crore caught in ludhiana, 3 arrest
नशा तस्करी के धंधे के दौरान ही इकट्ठा हुए थे तीनों - फोटो : अमर उजाला
नशा तस्करी के धंधे के दौरान ही इकट्ठा हुए थे तीनों
एसटीएफ ने नवांशहर की थाना एसएएस नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अदालत ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी राहुल भाटी ड्राइवरी करता था और नीरज एक जिम में ट्रेनर की ट्रेनिंग ले रहा था।

जबकि तीसरा आरोपी बॉबी कारों की खरीद फरोख्त का बिजनेस करता था। तीनों काफी समय से नशा तस्करी का धंधा करते थे। इसी दौरान तीनों की मुलाकात हुई थी। उसके बाद उन्होंने इकट्ठे काम करने की प्लानिंग बनाई और करीब एक साल पहले एक साथ नशा तस्करी का धंधा करने लगेे।

फोन के जरिये सप्लायर से संपर्क में थे तस्कर
 पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी ग्रेटर नोएडा के रहने वाले इरशाद से नशे की खेप लेकर अलग अलग शहरों में सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इरशाद का पता लगा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी इरशाद से फोन के जरिये ही संपर्क में थे। अगर उन्हें नशीला पदार्थ चाहिए होता तो वे फोन के जरिये संपर्क कर खेप मंगवा लेते थे। आरोपियों को इरशाद के ठिकानों के बारे में कुछ भी पता नहीं है। पुलिस पूछताछ कर इरशाद के ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां और किन लोगों को सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed