फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS Vijay Vardhan becomes new Chief Secretary of Haryana

आईएएस विजय वर्धन बने हरियाणा के नए मुख्य सचिव, केशनी आनंद सेवानिवृत्त

Wed, 30 Sep 2020 08:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Sep 2020 08:39 PM IST
सार

  • राजीव अरोड़ा गृह सचिव, संजीव कौशल वित्तायुक्त लगाए गए
  • गुलाटी की राह का रोड़ा बने विवाद, छह आईएएस का तबादला

विज्ञापन
IAS Vijay Vardhan becomes new Chief Secretary of Haryana
आईएएस केशनी आनंद अरोड़ा, आईएएस विजय वर्धन

विस्तार

हरियाणा कैडर के 1985 बैच के आईएएस विजय वर्धन नए मुख्य सचिव बन गए। वह प्रदेश के 34वें मुख्य सचिव हैं। बुधवार को मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा की सेवानिवृत्ति के साथ ही सरकार ने नए मुख्य सचिव की नियुक्ति कर दी। विजय वर्धन अभी गृह, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व वित्तायुक्त का जिम्मा संभाल रहे थे। उन्हें मुख्य सचिव पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

विज्ञापन


सरकार ने वर्धन को मुख्य सचिव नियुक्त करने के साथ ही अफसरशाही में फेरबदल किया है। छह आईएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अब राजीव अरोड़ा होंगे। वह स्वास्थ्य विभाग के अलावा कोविड-19 के नोडल अधिकारी का जिम्मा संभाले रहेंगे। 
विज्ञापन


कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी के साथ ही वित्तायुक्त भी लगाया गया है। वह सहकारिता विभाग भी देखेंगे। आलोक निगम को अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग का जिम्मा सौंपा गया। पूर्व के विभाग उनके पास बने रहेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह को कृषि विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। धर्मवीर सिंह चरखी दादरी के नए डीसी होंगे। वर्तमान डीसी शिव प्रसाद के बुधवार को सेवानिवृत्त होने पर यह नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने नए मुख्य सचिव की नियुक्ति में वरिष्ठता को दरकिनार किया है। विजय वर्धन से वरिष्ठ आईएएस सुनील गुलाटी हैं। सरकार ने उन्हें न तो मुख्य सचिव लगाया न ही वित्तायुक्त। उनकी अनेकों उपलब्धियों पर चंद विवाद भारी पड़ गए। जिससे गुलाटी की मुख्य सचिव बनने की राह कठिन हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed