फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS transfer, ips transfer, hps transfer, Punjab government

10 आईएएस-पीसीएस अफसरों का तबादला, देखें किसको कहां मिली नई तैनाती?

Mon, 05 Dec 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
IAS transfer, ips transfer, hps transfer, Punjab government
तबादला - फोटो : demo pics
पंजाब सरकार ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से 9 आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी के तबादले के आदेश जारी किए। पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आईएएस अधिकारियों में डीपी रेड्डी को अपर मुख्य सचिव स्थानीय निकाय के रूप में नियुक्त किया गया है। सतीश चंद्रा को अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) लगाया गया है और अतिरिक्त मुख्य सचिव (कर) व अतिरिक्त मुख्य सचिव (पेंशन) व पेंशनभोगी कल्याण विंग के अतिरिक्त प्रमुख रेजिडेंट कमिश्नर, पंजाब भवन नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन


शिवा प्रसाद को एमडी शूगरफेड तैनात करने के लिए उनकी सेवाएं सहकारिता विभाग को सौंपी गई हैं। रजत अग्रवाल को विशेष सचिव (वित्त), वरुण रूजम को मुख्य प्रशासक, ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी लगाया गया है और उन्हें आबकारी एवं कराधान आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। मोहिंदर पाल अरोड़ा को निदेशक तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण, धर्मपाल को विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण, अरुण सेखड़ी को अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां और अश्विनी कुमार को राज्य परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है। इनके अलावा उन्हें उप मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव और निदेशक राज्य परिवहन पंजाब का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीसीएस अधिकारी परनीत को संयुक्त सचिव (राजस्व) नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed