{"_id":"5845b0ba4f1c1be459448230","slug":"ias-transfer-ips-transfer-hps-transfer-punjab-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 आईएएस-पीसीएस अफसरों का तबादला, देखें किसको कहां मिली नई तैनाती?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 आईएएस-पीसीएस अफसरों का तबादला, देखें किसको कहां मिली नई तैनाती?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
तबादला
- फोटो : demo pics
पंजाब सरकार ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से 9 आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी के तबादले के आदेश जारी किए। पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आईएएस अधिकारियों में डीपी रेड्डी को अपर मुख्य सचिव स्थानीय निकाय के रूप में नियुक्त किया गया है। सतीश चंद्रा को अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) लगाया गया है और अतिरिक्त मुख्य सचिव (कर) व अतिरिक्त मुख्य सचिव (पेंशन) व पेंशनभोगी कल्याण विंग के अतिरिक्त प्रमुख रेजिडेंट कमिश्नर, पंजाब भवन नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
शिवा प्रसाद को एमडी शूगरफेड तैनात करने के लिए उनकी सेवाएं सहकारिता विभाग को सौंपी गई हैं। रजत अग्रवाल को विशेष सचिव (वित्त), वरुण रूजम को मुख्य प्रशासक, ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी लगाया गया है और उन्हें आबकारी एवं कराधान आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। मोहिंदर पाल अरोड़ा को निदेशक तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण, धर्मपाल को विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण, अरुण सेखड़ी को अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां और अश्विनी कुमार को राज्य परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है। इनके अलावा उन्हें उप मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव और निदेशक राज्य परिवहन पंजाब का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीसीएस अधिकारी परनीत को संयुक्त सचिव (राजस्व) नियुक्त किया गया है।