फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS Sanjeev Kaushal appointed as new Chief Secretary of Haryana

नियुक्ति: आईएएस संजीव कौशल बने हरियाणा के नए मुख्य सचिव, विजय वर्धन की लेंगे जगह

Tue, 30 Nov 2021 05:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Nov 2021 05:29 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने नियुक्ति व तबादला आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव पद से विजय वर्धन सेवानिवृत्त हो गए हैं। 

विज्ञापन
IAS Sanjeev Kaushal appointed as new Chief Secretary of Haryana
आईएएस संजीव कौशल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1986 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव कौशल हरियाणा के 35वें मुख्य सचिव बने हैं। प्रदेश सरकार ने आईएएस विजय वर्धन के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद मंगलवार शाम कौशल के नियुक्ति आदेश जारी किए। संजीव कौशल के भाई सर्वेश कौशल पंजाब सरकार में मुख्य सचिव रह चुके हैं। संजीव की पहचान समस्याओं के तत्काल समाधान करने को लेकर है।

विज्ञापन


सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव व वित्तायुक्त राजस्व एवं आपदा प्रबंधन का जिम्मा 1986 बैच के ही आईएएस पीके दास को सौंपा है। यह जिम्मेदारी अभी कौशल के पास थी। पीके दास के पास चकबंदी विभाग का कार्यभार भी रहेगा। वित्तायुक्त की नियुक्ति में सरकार ने वरिष्ठता को नजर अंदाज किया है। 1986 बैच के आईएएस वीएस कुंडू वरिष्ठता में दास से ऊपर थे, लेकिन सरकार ने उन्हें वित्तायुक्त नहीं लगाया। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे के प्रकरण में कुंडू सुर्खियों में आए थे। उनकी बेटी के साथ ही बराला के बेटे ने छेड़छाड़ की थी। मंगलवार को ही आईएएस आलोक निगम भी सेवानिवृत्त हुए। आलोक निगम के पास अतिरिक्त मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी बीएंड आर, खादान एवं भूगर्भ व वास्तुकला विभाग का जिम्मा था।
विज्ञापन


मुख्य सचिव के पास रहेंगे ये विभाग
मुख्य सचिव संजीव कौशल के पास सामान्य प्रशासन, कार्मिक, प्रशिक्षण, संसदीय कार्य, सतर्कता, प्रशासनिक सुधार विभाग रहेंगे। इसके अलावा सरकार ने उन्हें प्रभारी सचिव योजना समन्वय लगाया है। कौशल जुलाई 2024 में सेवानिवृत्त होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed