फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS-PCS attendance will now be biometric

नये साल से नया सिस्टम, अब बायोमीट्रिक होगी IAS-PCS की हाजिरी

Wed, 20 Dec 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Dec 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
IAS-PCS attendance will now be biometric
biometric attendance machine
हरियाणा की तरह पंजाब में भी मुख्य और मिनी सचिवालयों में आईएएस, पीसीएस और विभाग प्रमुखों की हाजिरी पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए नए साल से यहां बायोमीट्रिक सिस्टम लागू हो जाएगा। 
विज्ञापन


बीते हफ्ते सामान्य प्रशासनिक विभाग द्वारा दोनों सचिवालयों में औचक निरीक्षण के बाद बायोमीट्रिक मशीनें लगाने के काम को तेज कर दिया है। इस कड़ी में सबसे पहले अफसरों की हाजिरी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उनके कंप्यूटरों में ही बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था की जा रही है। जाहिर है,
विज्ञापन


अगर अफसर समय पर आफिस में उपस्थित होंगे तो कर्मचारी भी समय पर ही आफिस पहुंचने लगेंगे। यह नई व्यवस्था आगामी एक जनवरी से लागू हो जाएगी। वहीं कर्मचारियों के लिए सचिवालयों में फ्लोरवाइज बायोमीट्रिक मशीनें लगाने का काम अगले हफ्ते शुरू हो जाएगा। उनकी हाजिरी भी जल्द इसी सिस्टम के तहत लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर से लगेगी हाजिरी
सबसे पहले अफसरों की हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए उनके कंप्यूटरों में ही बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत अफसर जब भी कार्यालय पहुंचकर अपना कंप्यूटर आन करेंगे, वे अपनी हाजिरी उसी कंप्यूटर में दर्ज सकेंगे और हाजिरी का यह रिकार्ड सामान्य प्रशासन विभाग के कंप्यूटर में सेव होता रहेगा। कंप्यूटर पर उनकी हाजिरी अंगूठे/उंगली के निशान से ही लगेगी, जैसा कि बायोमीट्रिक मशीनों में व्यवस्था होती है।


97 को कारण बताओ नोटिस
बीते शुक्रवार को पंजाब के दोनों सचिवालयों में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान 97 कर्मचारी व अधिकारी गैरहाजिर पाए गए थे। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed