फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS Nitin Yadav relieved from Haryana, will take over the post of Home Secretary in Chandigarh

आईएएस नितिन यादव हरियाणा से रिलीव, चंडीगढ़ में संभालेंगे गृह सचिव का पद

Sat, 11 Sep 2021 11:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
IAS Nitin Yadav relieved from Haryana, will take over the post of Home Secretary in Chandigarh
चंडीगढ़। वर्ष 2000 बैच के आईएएस नितिन कुमार यादव (हरियाणा कैडर) को हरियाणा सरकार ने शनिवार को कार्य मुक्त कर दिया। अब वे चंडीगढ़ प्रशासन में गृह सचिव का पद संभालेंगे। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से नितिन कुमार यादव को चंडीगढ़ का अगला गृह सचिव बनाया गया है। वह अरुण कुमार गुप्ता की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो गया था। गुप्ता का कार्यकाल 31 मई को ही समाप्त हो गया था, लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से उनके लिए तीन महीने का सेवा विस्तार मांगा था, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया था, इसलिए उन्होंने 31 अगस्त तक चंडीगढ़ में काम किया। अब वह अपने मूल कैडर हरियाणा वापस चले गए हैं। बीते वीरवार को ही प्रशासन ने अरुण गुप्ता के विभागों की जिम्मेदारी अन्य अधिकारियों को सौंपी थी। सबसे ज्यादा विभाग वित्त सचिव विजय नामदेवराव जड़े को सौंपे गए हैं, लेकिन नितिन यादव के आने के बाद उन्हें कई महत्वपूर्ण पद दिए जा सकते हैं। आईएस यादव यूटी प्रशासन में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के बाद दूसरे नंबर के अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि यूटी प्रशासन ने गृह सचिव के पद के लिए आईएएस नितिन कुमार यादव के नाम की ही सिफारिश की थी। हरियाणा द्वारा भेजे गए नामों में वर्ष 2000 बैच के नितिन कुमार यादव, वर्ष 2000 बैच के पंकज अग्रवाल और वर्ष 2003 बैच के विनय सिंह का नाम शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed