फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS Keshani Anand Arora will be the new Chief Secretary

आईएएस केशनी आनंद अरोड़ा होंगी नई मुख्य सचिव, डीएस ढेसी 30 जून को होंगे रिटायर

Tue, 25 Jun 2019 05:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Jun 2019 05:02 AM IST
विज्ञापन
IAS Keshani Anand Arora will be the new Chief Secretary
आईएएस केशनी आनंद अरोड़ा - फोटो : facebook

हरियाणा की नई मुख्य सचिव आईएएस केशनी आनंद अरोड़ा होंगी। 1983 बैच की आईएएस अधिकारी अरोड़ा को प्रदेश का 33वां मुख्य सचिव (सीएस) बनने का गौरव प्राप्त होगा। संभवत: वह पहली जुलाई को नया पदभार ग्रहण करेंगी। वर्तमान मुख्य सचिव डीएस ढेसी 30 जून 2019 को रिटायर हो रहे हैं। वह 31 दिसंबर 2014 को हरियाणा के 32वें मुख्य सचिव बने थे। उन्हें सेवा विस्तार मिलने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन सोमवार को उन पर विराम लग गया। हरियाणा आईएएस एसोसिएशन ने मुख्य सचिव डीएस ढेसी की विदाई पार्टी रख दी है। एसोसिएशन ढेसी को 30 जून को ही विदाई पार्टी देगी। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार ढेसी सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त लगाए जा सकते हैं। उनकी गिनती मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबियों में होती है। नई मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा अभी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। ढेसी के बाद वह सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। इसलिए वरिष्ठता अनुसार केशनी ही मुख्य सचिव पद की प्रमुख दावेदार थीं। अगर सरकार ढेसी को तीन से छह माह का सेवा विस्तार देती तब भी केशनी मुख्य सचिव बनतीं, चूंकि उनकी रिटायरमेंट 30 सितंबर 2020 को होनी है। ऐसे में पहली जुलाई से कार्यभारी संभालने पर केशनी को सवा साल का कार्यकाल मिल जाएगा। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि केशनी आनंद अरोड़ा को दो बहनें भी हरियाणा की मुख्य सचिव रह चुकी हैं। उनकी बड़ी बहन मीनाक्षी आनंद 8 नवंबर 2005 से 30 अप्रैल 2016 तक मुख्य सचिव रहीं, जबकि उर्वशी गुलाटी को 31 अक्टूबर 2009 से 31 मार्च 2012 तक मुख्य सचिव पद संभालने का मौका मिला। अब केशनी मुख्य सचिव बनने जा रही हैं। उनके बाद हरियाणा के आईएएस की वरिष्ठता में 1984 बैच की आईएएस नवराज संधू हैं। वह इसी साल 30 नवंबर को रिटायर हो रही हैं। केशनी की जगह उन्हें राजस्व विभाग का वित्तायुक्त लगाया जा सकता है। इस साल गृह सचिव आईएएस एसएस प्रसाद 31 जुलाई और सुरीना राजन 31 अगस्त को रिटायर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed