{"_id":"58a087f64f1c1b5b33d84050","slug":"ias-ashok-khemka-tweeted-to-sushma-swaraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS खेमका फिर सुर्खियों में, ट्वीट कर सुषमा स्वराज से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS खेमका फिर सुर्खियों में, ट्वीट कर सुषमा स्वराज से मांगी मदद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 13 Feb 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
आईएएस अशोक खेमका
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के लिए ट्वीट किया है। रविवार को किए ट्वीट में खेमका ने सुषमा का ध्यान हांगकांग के प्री-अराइवल वीजा अनिवार्य करने पर दिलाया है। खेमका ने ट्वीट में लिखा है कि हांगकांग ने भारतीयों के लिए वहां आने से पहले पंजीकरण और वीजा को लेकर नियम कड़े कर दिए हैं। बिना पंजीकरण पहुंचने पर वीजा नहीं दिया जा रहा। न ही हांगकांग में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर त्वरित वीजा मिल रहा है।
चंडीगढ़ और कोलकाता से जारी हुए कुछ पासपोर्ट भी हांगकांग ने रोक रखे हैं। उनकी विदेश मंत्री से गुजारिश है कि वे पूरे मामले पर संज्ञान लें ताकि इस समस्या का समाधान जल्दी निकले। मामले हो कि हरियाणा कैडर के आईएएस खेमका मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। वे ज्वलंत मुद्दों पर ट्वीट करते रहते हैं। हालांकि हांगकांग ने ऑफिशियल पासपोर्ट के लिए प्री-अराइवल वीजा की कोई अनिवार्यता नहीं रखी है। पहुंचने से पहले पंजीकरण और वीजा लेने की शर्त आम लोगों पर लगाई है।
चंडीगढ़ में तैनात एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आरके नेगी ने बताया कि आपराधिक मामलों में संलिप्त लोगों के हांगकांग में शरण लेने के कई मामले सामने आने लगे थे। इसलिए वहां की सरकार ने प्री-अराइवल वीजा और पंजीकरण आम नागरिकों के लिए अनिवार्य किया है ताकि भारत में अपराध को अंजाम देकर कोई वहां न छुप सके।