फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS Ashok Khemka transferred for the 55th time

Haryana News: अशोक खेमका का 55वीं बार तबादला, अभिलेखागार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की मिली जिम्मेदारी

Mon, 09 Jan 2023 10:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 09 Jan 2023 10:04 PM IST
सार

सोमवार को हरियाणा सरकार ने खेमका समेत चार एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्त आदेश जारी किया है। 31 साल के कार्यकाल में खेमका एक पद पर अधिक समय तक नहीं टिके। वह जिस भी विभाग में गए कुछ न कुछ गड़बड़ी पकड़ी है। फिलहाल वह 22 अक्तूबर 2021 से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सेवाएं दे रहे थे।

विज्ञापन
IAS Ashok Khemka transferred for the 55th time
आईएएस अशोक खेमका। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा सरकार ने एक बार फिर आईएएस अशोक खेमका का तबादला किया है। 1991 बैच के आईएएस का यह 55वां तबादला है। उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से हटाकर अभिलेखागार विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। खास बात यह है कि इस बार भी उन्हें महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी नहीं देकर खुड्डेलाइन नियुक्ति दी है। 

विज्ञापन


सोमवार को हरियाणा सरकार ने खेमका समेत चार एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्त आदेश जारी किया है। 31 साल के कार्यकाल में खेमका एक पद पर अधिक समय तक नहीं टिके। वह जिस भी विभाग में गए कुछ न कुछ गड़बड़ी पकड़ी है। फिलहाल वह 22 अक्तूबर 2021 से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन


चार एससीएस अधिकारियों के भी तबादला 
रादौर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) मानव मलिक को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड में जांच अधिकारी, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) अमित कुमार-।। को रादौर में उपमंडल अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कैथल व कुरुक्षेत्र के संपदा अधिकारी मयंक भारद्वाज को रेवाड़ी में सिटी मजिस्ट्रेट, रेवाड़ी के सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र शर्मा को कलायत में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed