{"_id":"649f23a8d9173c52ab0b7463","slug":"ias-anurag-verma-will-take-over-as-chief-secretary-of-punjab-today-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ सेवानिवृत्त, अनुराग वर्मा आज संभालेंगे कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ सेवानिवृत्त, अनुराग वर्मा आज संभालेंगे कार्यभार
Sat, 01 Jul 2023 01:09 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:09 AM IST
सार
नए मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का स्वागत करते हुए सीएम भगवंत मान ने उम्मीद जाहिर की है कि वह सरकार के लोक समर्थक प्रयासों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर पहुंचाने में अपनी जिम्मेदारी समर्पित भावना के साथ निभाएंगे।
विज्ञापन
नए मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का स्वागत करते सीएम भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ शुक्रवार को रिटायर हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें विदाई पार्टी दी। इसके साथ ही नए मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का स्वागत भी किया। अनुराग वर्मा एक जुलाई को नए मुख्य सचिव के तौर पर पदभार संभालेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि जंजुआ ने आईएएस के रूप में विभिन्न ओहदों पर रहते हुए 34 साल सूबे की सेवा की है। पंजाब सरकार ने बीते एक साल में अनेक जनहित के फैसले लिए हैं। इनमें कच्चे अध्यापकों को नियमित करने का फैसला बहुत चुनौतीपूर्ण था लेकिन जंजुआ ने सरकार के प्रत्येक फैसले को लागू करने में शिद्दत से अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि जंजुआ आने वाले समय में सूबे के हित में अपना योगदान देते रहेंगे। नए मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का स्वागत करते हुए उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि वह सरकार के लोक समर्थक प्रयासों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर पहुंचाने में अपनी जिम्मेदारी समर्पित भावना के साथ निभाएंगे।
विज्ञापन