फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   I will spread flowers on the roads when Ram comes to my house... but the devotees rejoiced

Chandigarh News: राहों में फूल बिछाऊंगी जब राम मेरे घर आएंगे... पर झूमे भक्त

Tue, 29 Apr 2025 12:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
I will spread flowers on the roads when Ram comes to my house... but the devotees rejoiced
चंडीगढ़। राहों में फूल बिछाऊंगी जब राम मेरे घर आएंगे... महिला संकीर्तन मंडली ने जब ये भजन पेश किया तो श्रद्धालु झूमने लगे। सेक्टर-37 के भगवान परशुराम भवन में सोमवार को गणेश पूजन किया गया। इसके बाद हवन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान महिला संकीर्तन मंडली ने जय तुलसी जय सियाराम जय जय लक्ष्मण जय हनुमान..., कहां रहती तुलसी, कहां रहते राम कहां रहते लक्ष्मण कहां हनुमान..., जय परशुराम भगवान, जय परशुराम भगवान... सहित एक से बढ़कर भजन पेश किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया। यह आयोजन भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर श्री ब्राह्मण सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तीसरे दिन हुआ।
विज्ञापन

श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ के प्रधान यशपाल तिवारी ने बताया कि समारोह के दौरान गणेशादि देवताओं का पूजन और सामूहिक यज्ञ किया गया। श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ ने विशेष अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी, इंस्पेक्टर चिरंजी लाल मोदगिल, श्री हिंदू पर्व महासभा के अध्यक्ष भजन प्रकाश अरोड़ा, मुनिजी मंदिर सेक्टर-23 के पंडित दीपचंद शर्मा, पर्यावरण सेवक प्रभु नाथ शाही, सेक्टर-48 चंडीगढ़ मंदिर के प्रधान अजय कौशिक, संवाद थिएटर ग्रुप के निर्देशक मुकेश शर्मा, सह निर्देशक रजनी बजाज और पर्यावरण संवर्धन सहयोगी नरेश पुरी शामिल रहे। सभा के महासचिव अनिल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को प्रसिद्ध भजन गायक हरीश शर्मा की ओर से श्री सुंदरकांड का पाठ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article