फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   I used to listen to the names of lyricists on the radio, from that very moment I started writing songs: Soni Thullewal

रेडियो पर सुनता था गीतकार के नाम, उसी समय से लगा गीत लिखूं : सोनी ठुल्लेवाल

Tue, 24 Sep 2024 06:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
I used to listen to the names of lyricists on the radio, from that very moment I started writing songs: Soni Thullewal
चंडीगढ़। रेडियो पर गीतकार के नाम सुनता था। तभी से लगता था कि मेरा भी नाम हो। जो अब हो गया। पहला गीत 12 वर्ष की उम्र में लिखा। उस गीत के बारे में ध्यान नहीं है। उसके बाद लिखता ही गया। यह कहना है किताब ‘हुण तूं मैनूं मिली ना’ के लेखक सोनी ठुल्लेवाल का। उन्होंने कहा कि उनके अब तक एक सौ गीत रिकाॅर्ड हो चुके हैं। उनके गीत कंवर ग्रेवाल, दलेर मेहंदी, सोनू निगम, जोबिन नौटियाल, युवराज हंस सहित अन्य गायकों ने गाए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-16 के पंजाब कला भवन में सोमवार को सोनी ठुल्लेवाल की लिखी किताब का विमाेचन हुआ। यह किताब नाटक हुंण मैन सेट हां... के मंचन से पहले हुआ। इसका विमोचन जाने माने अदाकार और निर्देशक बनिंदरजीत सिंह बन्नी और उनकी टीम इंपैक्ट आर्ट्स की ओर से किया किया। सोनी ठुल्लेवाल ने बताया कि इसमें कुल 70 कविताएं, गजल और शायरी हैं। उन्होंने बताया कि यह उनकी पहली किताब है। इस किताब को तैयार करने में चार वर्ष लग गए। उन्होंने कहा कि इस किताब में हर मुददे का जिक्र है। प्रेम की बात तो है ही इसमें पाखंडी बाबाओं को भी बेनकाब किया गया है। बेरोजगारी पर भी लिखा गया है। सरकार पर भी ताने मारे गए हैं। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी खुलकर सच लिखा है। इस मौके पर रूपिंदर कौर, लेखक नवीन जेठी, गीतकार गुरविंदर मान, गायक सिकंदर सलीम, अदाकार सोनप्रीत जवंदा, फिल्म निर्देशक गदर सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed