फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   I-T files prosecution complaint against Captain in foreign assets tax evasion case

विदेशी संपत्ति केस में फंसे कैप्टन, लुधियाना अदालत में केस दर्ज

Fri, 02 Dec 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 02 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
I-T files prosecution complaint against Captain in foreign assets tax evasion case
- फोटो : File Photo
आयकर विभाग ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ अघोषित विदेशी संपत्ति के बारे में जानकारी छिपाने पर लुधियाना की अदालत में चार्जशीट दायर की है। आयकर विभाग लंबे समय से कैप्टन एवं उनके बेटे रणइंदर के खिलाफ जांच कर रहा है। रणइंदर के खिलाफ पहले ही लुधियाना की अदालत में मामला चल रहा है। फिलहाल रणइंदर को जमानत मिली हुई है।
विज्ञापन


आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि विभाग ने आयकर की धारा 277 (गलत जानकारी देना) और आईपीसी की धारा 176, 177 समेत कई धाराओं में कार्रवाई की वकालत की है। जांच के दौरान यह पाया गया है कि विदेशों में परिवार की संपत्ति का लाभ कैप्टन को भी मिला है। आयकर विभाग ने चीफ ज्?यूडिशियल मैजिस्ट्रेट जपिंदर सिंह की अदालत में यह केस दर्ज कराया है। अदालत ने कैप्टन अमरिंदर को समन जारी करके 17 जनवरी की तारीख तय की है। 
विज्ञापन

आयकर विभाग ने आपराधिक धाराओं में दर्ज कराया मामला

I-T files prosecution complaint against Captain in foreign assets tax evasion case
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
कैप्टन पर आरोप
अदालत में आयकर विभाग ने आरोप लगाया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह बेटे की ओर से बनाए ट्रस्ट की संपत्तियों में लाभपात्री थे। उन्होंने विदेशों में चल-अचल संपत्ति की जानकारी छिपाई है। साथ ही विभाग के अधिकारियों को ड्यूटी करने में अड़चनें डालीं। कैप्टन को विभाग ने नोटिस जारी करके जवाब मांगा था, लेकिन उन्होंने उचित जवाब नहीं दिया।

यह सब वित्त मंत्री अरुण जेटली के इशारे पर हो रहा है। मैंने जेटली को अमृतसर उपचुनाव लड़ने की चुनौती दी थी जिसके जवाब में उन्होंने यह कायरतापूर्ण कार्रवाई की है। मामला अब अदालत में है। जल्द ही राजनीतिक द्वेष के असली रंग का भंडाफोड़ हो जाएगा।
कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed