{"_id":"6a93499e6c3239ef6b0602ac","slug":"i-dont-trust-anyone-anymore-the-impact-of-love-has-faded-i-feel-deep-regret-and-often-cry-when-i-am-alone-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1109238-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अब किसी पर विश्वास नहीं, प्यार का असर कम हो गया है, बहुत पछतावा भी होता है अकेले में रोती हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अब किसी पर विश्वास नहीं, प्यार का असर कम हो गया है, बहुत पछतावा भी होता है अकेले में रोती हूं
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने मृतका का विसरा जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के गर्भ में पल रहे साढ़े तीन माह के भ्रूण के सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं। जिससे भ्रूण का डीएनए आरोपी के डीएनए से मिलाया जा सके। दरअसल पुलिस को संदेह है कि मनजीत कौर की मौत के पीछे उसकी प्रेगनेंसी भी वजह हो सकती है।
पुलिस ने मामले की जांच के लिए मृतका की मां को भी नोटिस भेज केस के बारे में पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि शनिवार तक मृतका की मां पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुई थी। वहीं पुलिस ने मामले में संदिग्ध चल रहे तीनों व्यक्तियों का कॉल डिटेल रिकॉर्ड ( सीडीआर) मंगवाई है। जिससे कि यह साफ हो सके की बताई गई घटना वाले दिन उनकी लोकेशन उसी स्थल पर हैं या नहीं,जहां से मंजीत कौर की किडनैपिंग की बात कही गई है। इसके साथ ही पुलिस जांच में सामने आया है कि मंजीत कौर गुडगांव जेल में बंद सुखिया रतिया समेत कुछ अन्य अपराधियों के संपर्क में थी।
घटना से पहले का एक इंटरव्यू आया सामने....
घटना से ठीक पहले मनजीत कौर ने एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि उसे अब किसी पर विश्वास नहीं रह गया है। प्यार का असर कम हो गया है। बहुत पछतावा भी होता था। अकेले में रोती हूं। जब एंकर उससे सवाल करता है किसी ने आपको नहीं समझाया नहीं कि ऐसे लड़कों पर विश्वास नहीं करते हैं, जो इस तरह के नहीं होते। इस पर उसने किसी का नाम लिए बिना कहा उसे जिस्म और पैसा दोनों चाहिए थे। मैंने उसे दोनों दिए। लेकिन अब मैं चाहती हूं कि एक बार बैठकर सारी चीजें निपटा दे। मुझे एक बात पर क्लियर कर दे, अब पछताते हैं और रोते हैं। मनजीत ने इंटरव्यू में कहा कि अक्सर लड़कियां कहती हैं कि उन्हें पैसे चाहिए, मुझे यह चाहिए, मुझे वह चाहिए, लेकिन मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैं सुकून की जिंदगी जीना चाहती हूं।
विज्ञापन
मनजीत कौर का इन्फ्लुएंसर से मौत तक का सफर....
-सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इंस्टाग्राम पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट से जुड़ी रील्स बनाती थीं।
-वह साथी क्रिएटर सुख रतिया के साथ भी वीडियो शूट करती थी।
-इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख 46 हजार फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 4 हजार सब्सक्राइबर हैं।
-3 जुलाई 2026 को उनके अपहरण और उन पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई। इसके बाद से पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थीं
करीब दो महीने इलाज के बाद 26 अगस्त को मनजीत कौर की मौत हो गई