फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   husband want to attempt suicide, his wife has 20 Lakh

'कंगाल' पति चला था मरने, पत्नी के लॉकर में 20 लाख देख उड़े होश

Sat, 12 Nov 2016 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 12 Nov 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
husband want to attempt suicide, his wife has 20 Lakh
पत्नी के लॉकर में 20 लाख देख उड़े होश - फोटो : Demo Pic
दो महीने से आर्थिक तंगी झेलते हुए मरने की सोच रहे व्यक्ति ने जब पत्नी के लॉकर में मोटा कैश देखा तो उसके होश उड़ गए। मामला, पंजाब के मानसा जिले के बुढलाडा कस्बे का है। 
विज्ञापन


कैश करीब बीस लाख रुपये थे जो पत्नी ने अपने पति की जेब से पैसे निकाल निकाल कर जमा किया था। गौर हो कि प्रधानमंत्री मोदी के 1000/500 के नोट बंद करने के फैसले के कारण पत्नी को उक्त कैश को बाहर निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा। पत्नी के लॉकर में इतना कैश देख पति ने घर में विवाद कर दिया। 
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से करना चाहता था सुसाइड

husband want to attempt suicide, his wife has 20 Lakh
मामले का खुलासा बुधवार को हुआ, जब  शहर के एक व्यापारी की पत्नी को बंद हुए नोटों की भनक पड़ी तो वह सोच में पड़ गई कि इतने पैसे जो उसने चोरी अपने पति की जेव से निकाल थे कैसे खर्च करेगी। काफी सोचने के बाद उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया।  

मामला यहां तक पहुंच  गया कि पत्नी की तलाशी दौरान उसके लाकर से 20 लाख रुपए निकले। उक्त व्यापारी पिछले 2 महीनों से आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा था जिसके बाद उसे  मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ा। व्यापारी के कुछ पास के दोस्तों ने मामला घर में बैठ कर निपटाने की सलाह देते दोनों में सुलह करवा दी। दोनों पति-पत्नी में सुलह तो हो गई लेकिन पत्नी ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को कोसा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed