फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband of woman worker working in estate office found corona positive

एस्टेट आफिस में कार्यरत महिलाकर्मी का पति पॉजिटिव

Sat, 25 Jul 2020 10:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Husband of woman worker working in estate office found corona positive
चंडीगढ़। एस्टेट ऑफिस में सीनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत सेक्टर-23 निवासी महिलाकर्मी के पति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिलाकर्मी और बच्चों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। एहतियात के तौर पर महिलाकर्मी के साथ काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। यात्रा इतिहास में जानकारी मिली है कि महिलाकर्मी के पति बीमार थे और उन्हें लेकर वह हॉस्पिटल जाती थीं। कुछ दिन बाद पति में कोरोना की पुष्टि हुई। चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बता दें कि एस्टेट ऑफिस डीसी ऑफिस के द्वितीय तल पर संचालित होता है। असिस्टेंट एस्टेट ऑफिसर मनीष लोहान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि महिलाकर्मी और बच्चों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रविवार को रिपोर्ट आ जाएगी। हालांकि एहतियातन महिलाकर्मी के साथ काम करने वाले कुछ अन्य कर्मचारियों को होम क्वारंटीन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आफिस एरिया को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूर्व में ही आनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम शुरू किया जा चुका है। इसके तहत 11 से 12 बजे तक 20 लोगों को ही ऑफिस आने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

एलांते मॉल में क्रेडिट कार्ड बनाने वाला मिला पॉजिटिव, स्टोर सील
चंडीगढ़। एलांते मॉल में क्रेडिट कार्ड बनाने वाला बहलाना निवासी 23 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। मरीज में कोरोना की पुष्टि बीते शुक्रवार को ही हो गई थी। यात्रा इतिहास में पता चला कि युवक एलांते मॉल में क्रेडिट कार्ड बनाने का काम करता है। इसके बाद मॉल स्थित एक प्रसिद्ध स्टोर को सील कर दिया गया है। एसडीम सुधांशु गौतम ने बताया कि बहलाना निवासी युवक को काफी दिन से बुखार आ रहा था। बीते मंगलवार को उसने कोरोना की जांच कराई थी। शुक्रवार को टेस्ट में पॉजिटिव मिला। युवक का जब यात्रा इतिहास निकाला गया तो पता चला कि वह एलांते मॉल में क्रेडिट कार्ड बनाने का काम करता है। टीम तत्काल एलांते मॉल पहुंची। जिस स्टोर में युवक घूमता था उसे अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिया है। वहीं उसके साथ काम करने वाले 6 लोगों की भी पहचान हुई है, जो कि उसके साथ खाना भी खाते थे। सभी पंजाब के बलटाना निवासी हैं। टीम ने वहां की टीम को भी अलर्ट कर दिया है। फिलहाल पूरे मॉल को सैनेटाइज करा दिया गया है। मॉल के पीआरओ अमित रॉय ने बताया कि एक क्रेडिट कार्ड बनाने वाला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आया है। वह अंतिम बार 19 जुलाई को मॉल में आया था तबसे छुट्टी पर था। जिस दिन वह मॉल आया उस दिन स्क्रीनिंग में वह ठीक मिला था और आरोग्य सेतु ऐप में भी सुरक्षित दिखाई दे रहा था। प्रशासन की टीम ने कियोस्क पर काम करने वाले सभी लोगों को टेस्ट कराने के साथ क्वारंटीन रहने का सुझाव दिया है। साथ ही जिस स्टोर को बंद किया गया है पूरी तरह सैनेटाइज कराने के बाद ही खोला जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की पत्नी के पॉजिटिव मिलने के बाद भाजपा कार्यालय बंद
प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की पत्नी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सेक्टर-34 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम को भी बंद कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक दिन पूर्व ही अपनी पत्नी के पॉजिटिव होने की जानकारी दे दी थी। 25 जुलाई को प्रशासन ने इसकी पुष्टि कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed