{"_id":"64cf4ad169748865b70e9923","slug":"husband-murdered-wife-in-sirsa-of-haryana-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पति ने पत्नी को जहर देकर मार डाला, शव को पानी की डिग्गी में डाला, उतराती मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa News: पति ने पत्नी को जहर देकर मार डाला, शव को पानी की डिग्गी में डाला, उतराती मिली लाश
Sun, 06 Aug 2023 01:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:01 PM IST
सार
पुलिस ने पीड़ित परिवार के बलजीत सिंह निवासी पनिहारी की शिकायत पर मृतक के पति कर्ण सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
इसी डिग्गी में पड़ी लाश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सिरसा जिले के गांव सुखचैन में पति ने अपनी पत्नी को जहर देकर उसकी हत्या कर दी और शव को पानी की डिग्गी में डाल दिया। मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को मिली तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव सुखचैन निवासी कर्ण सिंह की पायल (35) निवासी पनिहारी के साथ शादी हुई थी। हालांकि कर्ण की पहले भी शादी हो चुकी है। पत्नी के साथ अनबन होने के कारण उसका तलाक हो गया था। कर्ण सिंह पायल के साथ भी मारपीट करता था। ऐसे में शनिवार रात को उसने पायल के साथ मारपीट की और उसे जहर देकर हत्या कर दी और उसके शव को पानी की डिग्गी में डाल दिया।
विज्ञापन
सुबह मामले की सूचना मृतक के परिजनों को मिली। मृतक के परिजनों ने मामले की सूचना बडागुढ़ा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने सुबह मौके पर पहुंचकर उसके शव को कब्जे में ले लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है। पुलिस ने अब पीड़ित परिवार के बलजीत सिंह निवासी पनिहारी की शिकायत पर मृतक के पति कर्ण सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
दो दिन पहले भी गांव में ही पति ने पत्नी की कर दी थी हत्या
बता दे कि दो दिन पहले भी गांव सुखचैन निवासी बलकौर सिंह ने अपनी पत्नी अमृतपाल कौर की डंडे व तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बलकौर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शनिवार को फिर से इसी गांव में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।