{"_id":"16754a1e7ef139dda102723fafc88fc4","slug":"husband-murdered-wife-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को बेहोश कर करेंट लगा मार डाला, पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को बेहोश कर करेंट लगा मार डाला, पत्नी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/मोगा
Updated Sat, 06 Sep 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना अजीतवाल पुलिस ने करेंट लगाकर अपने पति की हत्या करने और सबूतों को नष्ट करने के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी बताए जाते एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना अजीतवाल के एसएचओ इंसपेक्टर रविंदर सिंह और मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि गांव डाला के जसप्रीत सिंह का करीब पांच साल पहले जसपाल कौर से विवाह हुआ था। दोनों को डेढ़ साल का बेटा भी है। मृतक जसप्रीत सिंह के भाई बेअंत सिंह ने थाना अजीतवाल पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी भाभी जसपाल कौर का चाल चलन ठीक नहीं था और इस बात पर पति-पत्नी में तकरार रहती था।
उसने आरोप लगाया कि 14 अगस्त की दोपहर को जसपाल कौर ने अपने अज्ञात प्रेमी से मिल कर पहले जसप्रीत सिंह को नींद की गोलियां खिला दीं। जब वह बेहोश हो गया तो उसको बिजली का करेंट लगा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह दरवाजा बंद कर चली गई और कुछ देर बाद घर आकर जसप्रीत सिंह को बिजली का करेंट लगने का शोर डाल दिया। मृतक का बिना पोस्टमार्टम करवाए संस्कार भी कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिक जांच के बाद महिला और उसके अज्ञात प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी जसपाल कौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो भेद खुल गया। मृतक एक एकड़ जमीन का मालिक था और मोबाइल कंपनी के टॉवर पर चौकीदारी करता था।