फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband Murder His Wife In Ludhiana

अनहोनी का हुआ शक तो बहन के घर जा पहुंचा भाई, खौफनाक मंजर देख उड़ गए होश

Thu, 27 Jun 2019 05:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Jun 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Husband Murder His Wife In Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर
लुधियाना के शेरपुर कलां निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला दबा मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

गांव दाद निवासी राजू ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन कृष्णा देवी की शादी लगभग 8 साल पहले आरोपी विनोद कुमार के साथ हुई थी। विनोद कुमार राज मिस्त्री का काम करता है।
विज्ञापन


26 जून को वह काम कर रहा था कि अचानक उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि विनोद कुमार उनके घर आया है और बता रहा है कि उसका कृष्णा के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पत्नी को कहा कि वह काम से आ रहा है। विनोद कुमार को यहीं रुकने के लिए कहे। जब तक वह घर पहुंचता विनोद कुमार वहां से जा चुका था। वह तुरंत अपनी बहन के घर गया।


बिस्तर पर बहन की लाश पड़ी थी। उसे पूरा शक है कि आरोपी ने उसकी बहन की हत्या गला दबा कर की है। थाना मोती नगर पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed