फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband killing teacher clue police engaged search accused

शिक्षिका की हत्या के आरोपी पति का नहीं लगा सुराग, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Sat, 19 Sep 2020 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Husband killing teacher clue police engaged search accused
चंडीगढ़। सेक्टर 23ए स्थित सरकारी मकान में पत्नी की हत्या और लुधियाना में बेटे की हत्या के प्रयास के आरोपी पिता मनदीप सिंह को पुलिस अब तक नहीं तलाश पाई है। वारदात के तीन दिन बाद भी आरोपी फरार है। पुलिस की टीमें पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को लुधियाना के दोराहा के नजदीक कटानीकलां के पास नहर से लावारिस मिले किशोर ने पुलिस को बताया था कि वह पापा और छोटे भाई के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आया था। वह चंडीगढ़ के सेक्टर 23/ए स्थित सरकारी मकान नंबर (25) में रहता है। पंजाब पुलिस उसे चंडीगढ़ स्थित घर छोड़ने आई तो मां की हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि ज्योति रानी (40) रामदरबार के करसन स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। आरोपी पति मनदीप सिंह सेक्टर-47 स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षक है। घटना के बाद से आरोपी अपने छोटे बेटे को लेकर फरार है। जांच में यह भी सामने आया कि मनदीप और ज्योति के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। वहीं, पुलिस को ज्योति की बहन ने बताया था कि ज्योति ने कुछ महीने पहले उससे कहा था कि उसके पास एक डायरी है। पुलिस अब इस डायरी को खंगालने में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed