फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband Ignored Punjab Haryana High Court Order, Matrimonial Dispute

हाईकोर्ट के आदेश का पालन न करना पति को पड़ा भारी, 2 माह की जेल और दो हजार जुर्माना

Thu, 17 Sep 2020 10:39 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 17 Sep 2020 10:39 AM IST
सार

  • बार-बार आदेश जारी करने के बावजूद नहीं किया गया भुगतान
  • जेल अवधि के दौरान जमा किया पैसा तो सजा होगी निलंबित

विज्ञापन
Husband Ignored Punjab Haryana High Court Order, Matrimonial Dispute
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश का पालन न करना एक पति को इतना भारी पड़ गया कि अब उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी। मामला पत्नी और बच्चे को गुजारा भत्ता देने संबंधी है। पंजाब के मोगा निवासी कुलवंत सिंह को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को न मानना भारी पड़ गया। उच्च न्यायालय ने उसे 2 महीने की जेल के साथ ही 2000 रुपये जुर्माना भरने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पत्नी की याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने मोगा निवासी कुलवंत को आदेश दिया था कि वह अपनी पत्नी को 5500 रुपये गुजारा भत्ता दे। इस आदेश के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में कुलवंत ने याचिका दाखिल की थी। उच्च न्यायालय ने गुजारा भत्ता राशि को पत्नी के लिए 20 हजार तथा बच्चे के लिए 10 हजार रुपये तय किया था।
विज्ञापन


इसके खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी और सर्वोच्च न्यायालय ने उच्च न्यायालय को पुनर्विचार के आदेश दिए थे। उच्च न्यायालय ने सुनवाई करते हुए पत्नी को 25 हजार तथा बच्चे को 20 हजार रुपये गुजारा भत्ता भुगतान करने के आदेश दिए थे। कुलवंत सिंह ने उच्च न्यायालय में कहा था कि वह डेढ़ लाख रुपये जमा करवा देगा, लेकिनऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उच्च न्यायालय ने उसे कई बार मौका दिया, लेकिन फिर भी उसने पैसे जमा नहीं कराए। उच्च न्यायालय ने उसके खिलाफ जमानती वारंट भी जारी किए, बावजूद इसके उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इसके चलते उच्च न्यायालय ने कुलवंत सिंह को अवमानना का दोषी मानते हुए 2 महीने की कैद और 2000 रुपये जुर्माना राशि अदा करने के आदेश दिए हैं।

हालांकि न्यायालय ने कहा कि यदि कैद अवधि के दौरान वह राशि का भुगतान कर देता है तो उसकी सजा को निलंबित माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed