फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband gave complaint against wife and her parents in Panipat

अनोखा मामलाः शिक्षिका ने पहले मंदिर में की शादी, अब पति से मांग रही एक करोड़, जान से मारने की धमकी भी दी

Fri, 24 Feb 2023 05:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Feb 2023 05:45 PM IST
सार

पीड़ित युवक ने बताया कि युवती के माता-पिता ने करनाल में हुई शादी के दस्तावेज फाड़ने का उस पर दबाव बनाया गया। दुकान पर आकर धमकी दी कि वह युवती से दूर रहे, वह पास आया तो जान से मार देंगे। वह दुकान बंद कर घर आ गया।

विज्ञापन
Husband gave complaint against wife and her parents in Panipat
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हरियाणा की पानीपत निवासी एक शिक्षिका ने एक गिफ्ट दुकानदार से करनाल के मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद वह अपने माता-पिता संग मिलकर पति से ही एक करोड़ रुपये की मांग कर रही है। इसके अलावा मकान भी मायके पक्ष के नाम कराने का दबाव बना रही है। पीड़ित ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत तहसील कैंप थाना पुलिस को दी है।

विज्ञापन


तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने बताया कि उसकी तहसील कैंप में ही गिफ्ट शॉप है। उसने तहसील कैंप की निवासी युवती से 8 जुलाई 2022 को जटा ज्वाला मां लाल मंदिर (करनाल) में शादी की थी। शादी के बाद महिला और वह अपने-अपने घर चले गए। 13 नवंबर 2022 को दोनों के परिवार को शादी के बारे पता चला तो उन्होंने आहुजा स्वीट्स में रोका कर दिया। रोका होने के दो दिन बाद लड़की पक्ष ने रोका तोड़ दिया। उन्होंने कारण पूछा तो युवती और उसके पिता ने कहा कि वह शादी तभी करेंगे, जब वह एक करोड़ रुपये और मकान उनके नाम करेंगे। उन्होंने झूठे केस में भी फंसाने की धमकी दी। 15 नवंबर 2022 को युवती के पिता और माता दोनों आए और जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन


दुकान पर आकर दी शादी के दस्तावेज फाड़ने की धमकी
पीड़ित युवक ने बताया कि युवती के माता-पिता ने करनाल में हुई शादी के दस्तावेज फाड़ने का उस पर दबाव बनाया गया। दुकान पर आकर धमकी दी कि वह युवती से दूर रहे, वह पास आया तो जान से मार देंगे। वह दुकान बंद कर घर आ गया। युवती और उसके माता-पिता ने घर आकर भी उसे धमकी दी और रुपयों की मांग की। जिसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 साल से रिलेशनशिप में थे
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उसकी युवती से पहचान करीब 10 साल पहले हुई थी। वह उसी दिन से रिलेशनशिप में है। पत्नी एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। पत्नी उच्च और वह मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखती है। शादी के बाद पत्नी उससे रिश्ता तोड़ना चाहती है, इसलिए वह रुपयों का दबाव बना रही है।

 

पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामले की जांच शुरू कर दी है, जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - इंस्पेक्टर फूल सिंह, तहसील कैंप थाना प्रभारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed