फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband and wife died in a road accident at Agroha

अग्रोहा-बरवाला मार्ग पर कैंटर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में गई दोनों की जान

Tue, 11 Feb 2020 10:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अग्रोहा ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अग्रोहा ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Feb 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife died in a road accident at Agroha
सड़क हादसे में दो की गई जान।

मंगलवार को दोपहर अग्रोहा से बरवाला मार्ग पर नंगथला गांव के ईंट भट्ठे के समीप कैंटर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही शव को कब्जे में ले लिया और मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के शवगृह में रखवा दिया गया। मृतक के भाई के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में सालम खेड़ा निवासी मृतक के भाई सुखदेव ने बताया कि उसका भाई सरबजीत व भाभी जयवीर कौर मंगलवार को बाइक पर सवार होकर बरवाला रिश्तेदारी में जा रहे थे कि अग्रोहा से निकलते ही नंगथला गांव के ईंट भट्ठे के समीप सामने से तेज गति कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सहित दंपती कैंटर के नीचे फंस गए और ट्रक उन्हें घसीटते हुए ले गया। 
विज्ञापन


मौके से चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहां पर ईंट भट्ठे पर काम कर रहे लोगों ने भाग कर गाड़ी के नीचे फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के शवगृह में रखवा दिया गया है। जिनका पोस्टमार्टम कल होगा। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी और कैंटर को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed