{"_id":"5ec2efa38ebc3e9021208f12","slug":"hundreds-of-vehicles-started-running-on-city-roads-as-soon-as-the-relaxation-chandigarh-news-pkl3755632106","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः लॉकडाउन में छूट मिलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे सैकड़ों वाहन, पार्किंग एरिया भी फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः लॉकडाउन में छूट मिलते ही सड़कों पर दौड़ने लगे सैकड़ों वाहन, पार्किंग एरिया भी फुल
Tue, 19 May 2020 01:26 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर दौड़ते वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 55 दिनों की सख्ती के बाद प्रशासन ने शहरवासियों को कुछ राहत दी है। सोमवार को सड़कों पर काफी संख्या में लोग उतर आए। कुछ लोग अपने काम से निकले तो कुछ शहर का नजारा लेने पहुंचे। हालांकि, दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को पुलिस ने बिना चेकिंग के शहर में एंट्री नहीं होने दी। वहीं, कार में तीन और बाइक पर एक से ज्यादा सवारी बैठने पर कई लोगों के वाहन इंपाउंड कर लिया।
सोमवार सुबह 7 बजे शहर की सड़कों पर वाहन दौड़ना शुरू हो गए। इस दौरान जीरकपुर, पंचकूला, और मोहाली बॉर्डर एरिया पर पुलिस वाहनों कि चेकिंग करती दिखी, लेकिन सिर्फ बाहरी राज्यों के वाहनों को पर नजर रही। 11.50 बजे जीरकपुर बैरियर पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगीं। हालांकि, पुलिस ने जाम की स्थिति बनने से पहले ही काबू पा लिया।
दोपहर 12 बजते-बजते एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट, हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट, ट्रिब्यून चौक, ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट समेत अन्य चौक या लाइट प्वाइंट पर वाहन दौड़ते हुए दिखे। ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर नया गांव निवासी अनुज ने बताया कि किसी जरूरी काम से जीरकपुर गया था। बाइक पर अपने दोस्त के साथ लौटते वक्त ट्रैफिक पुलिस ने बाइक जब्त कर ली, जबकि ज्यादातर जगहों पर गाड़ियां बिना कोई जरूरी काम के घूमती दिखाई दी।
विज्ञापन
जगह-जगह लगा रहा नाका
23 मार्च की मध्यरात्रि से कर्फ्यू लगते ही पुलिस पहले से ज्यादा मुस्तैद थी। बीते 4 मई को कर्फ्यू हटते ही पुलिस ने भी ढील बरतनी शुरू कर दी थी, लेकिन अब कुछ छूट देने बावजूद भी पुलिस जगह-जगह नाका लगाकर मुस्तैद दिखी। ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट, सेंट्रा मॉल चौक, ट्रिब्यून चौक समेत अन्य जगहों पर पुलिस ने नाके पर किसी को रोका तो किसी को बिना टोके ही जाने दिया।
मॉर्निंग वॉक करने 7 बजे से पहले पहुंचे सुखना पर
प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान सुबह 7 से शाम 7 बजे तक छूट दी है। इस दौरान कुछ लोग सुबह 7 से पहले ही सैर करने को निकल पड़ते हैं। सोमवार को भी सुखना लेक पर कुछ लोग सुबह 7 से पहले मॉर्निंग वॉक पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने वॉक करते देखा तो लोगों को मना भी किया। इस बीच कुछ लोग पुलिस से बहसबाजी पर भी उतारू हो गए, लेकिन किसी तरह मामला शांत करवाया गया।
पार्किंग एरिया भी फुल
शहर में सभी जरूरत के सामानों की दुकानों और दफ्तर को खोलने की छूट दी गई है। ऐसे में ज्यादातर लोग सोमवार को अपने घरों से काम पर पहुंचे। यही कारण रहा कि सेक्टर 27, सेक्टर 9, सेक्टर 7 समेत अन्य कई पार्किंग वाहनों से फुल रही। बाजारों में रौनक देखने को मिली। हालांकि, इस दौरान कई जगह नियमों की धज्जियां उड़ाई गई तो कई जगहों पर सोशल डिस्टेंस का ख्याल भी रखा गया।