फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Humid heat due to no rain total rainfall in monsoon season so far is 11.1 percent in Chandigarh weather news

Chandigarh Weather: कब होगी बारिश? उमस भरी गर्मी कर रही परेशान, मानसून सीजन में अब तक कुल 11.1% बरसात

Fri, 25 Jul 2025 12:13 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:13 PM IST
सार

Chandigarh Weather News: सिटी ब्यूटीफुल में गर्मी और उमस लोगों को बेहाल कर रही है। बीते दो दिन से शहर में तेज धूप खिल रही है, जिससे दिन में पसीने वाली गर्मी से लोग जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन
Humid heat due to no rain total rainfall in monsoon season so far is 11.1 percent in Chandigarh weather news
सुखना लेक पर पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

बारिश न होने से वीरवार को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। शुक्रवार को भी दिन की शुरुआत साफ आसमान और तेज धूप के साथ हुई है। वीरवार को शहर का अधिकतम पारा 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं वीरवार-शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। इस दौरान उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह से लेकर शाम तक हर जगह लोग उमस भरी गर्मी से लोग परेशान नजर आए।  

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन शहर में बारिश के आसार नहीं हैं। आने वाले अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने की उम्मीद है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों में पिछले 24 घंटे में शहर के अंदर महज 1.4 एमएम बारिश हुई है। मौसम निदेशालय ने 27 और 28 जुलाई को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आने वाले पांच दिनों में शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमाप भी 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मानसून में अभी तक महज 11.1 प्रतिशत बारिश हुई
इस मानसून अभी तक महज 11.1 प्रतिशत बारिश हो पाई है। जुलाई के शुरुआती दिनों में यह आंकड़ा 70 फीसदी तक पहुंच गया था, लेकिन पिछले काफी दिनों से यलो अलर्ट होने के बाद भी बारिश न होने की वजह से यह आंकड़ा कम होता जा रहा है। एक जून से अभी तक 399.5 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CET Exam 2025: चंडीगढ़ में 153 परीक्षा केंद्र, एक लाख परीक्षार्थी, सीटीयू चलाएगा 350 बसें, हेल्पलाइन नंबर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed