फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   human trafficking in india, girls trafficking in haryana

छुड़ाई गई लड़कियों ने सुनाई दर्दनाक आपबीती, बताया वो कैसे करती थी सौदेबाजी?

Sat, 10 Feb 2018 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Sat, 10 Feb 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
human trafficking in india, girls trafficking in haryana
ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोप में इंडस्ट्रियलिस्ट गिरफ्तार - फोटो : Amar ujala
'रूह कांप जाती है, जब-जब वो मंजर याद आता है', छुड़ाई गई तीन लड़कियों ने आपबीती सुनाई तो फूट-फूट कर रोईं, बताया वो कैसे उनका सौदा करती थी। मामला हरियाणा के भिवानी का है। थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि तीन लड़कियां गैंग के चंगुल से छुड़ाई गईं। उनकी मानसिक हालत काफी खराब है, जब हमने उनसे पूछताछ की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।
विज्ञापन


लड़कियों ने बताया कि अंबेडकर कालोनी निवासी संजय अपनी पत्नी मंजू व गाजियाबाद निवासी राजू अपनी पत्नी के साथ मिलकर गैंग चलाते थे। संजय और राजू युवतियों को अपने जाल में फंसाने के बाद इन्हें बेचने के लिए अपनी पत्नी को सहारा लेते थे। कुंवारे लड़के या फिर ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को देखकर वह उनकी शादी करवाने का झांसा देतीं और उनसे एक से दो लाख रुपये ठगती।
विज्ञापन


रांची निवासी पीड़ित नाबालिग लड़की ने बताया कि वह अपने मामा के घर से वापस आ रही थी। इसी दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर एक युवक मिला और उसे बहला फुसला कर अपने घर ले गया। घर पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर तीन बार अपने ही घर पर अलग-अलग लोगों से पैसे लेकर उसकी शादी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले डेढ़ लाख रुपये लेकर उसकी शादी रोहतक के एक गांव निवासी युवक से करवाई। दो माह तक वहां रहने के बाद शादी तुड़वा दी। इसके बाद शादी के बहाने ही फिर से उसे भिवानी के एक गांव के एक व्यक्ति को बेच दिया। यहां भी उसे कुछ दिन रहने दिया और यहां से रिश्ता तुड़वा कर रोहतक के एक गांव के व्यक्ति के हवाले कर दिया।

दूसरी जगह बेचने के लिए तुड़वा दी जाती थी शादी
लड़कियों ने बताया कि नौकरी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया जाता रहा और फिर एक-डेढ़ लाख रुपये में शादी के बहाने बेच दिया जाता था। यही नहीं कुछ दिनों बाद शादी तुड़वा दी जाती और फिर कहीं दूसरी जगह शादी के नाम पर बेच दिया जाता।

इस तरह हुआ गिरोह का खुलासा

human trafficking in india, girls trafficking in haryana
girl trafficking
थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि मामले का खुलासा गांव सिसर महम हाल पिपलीवाली जोहड़ी पर रह रहे मोहित नामक युवक की शिकायत के बाद हुआ। मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि के मामा मानकावास निवासी सतीश ने करीब एक साल पूर्व ही रांची की रहने वाली अन्नू के साथ शादी की थी।

शादी के बाद वह भिवानी की हनुमान ढाणी में आकर रहने लगा। शादी के बाद सतीश को लकवा लग गया और विकलांग हो गया। मोहित का कहना है कि मामा के घर आने-जाने वाले लोगों पर और अन्नू की गतिविधियों पर संदेह होने लगा। आए दिन उनके घर पर दिल्ली व यूपी से नई लड़कियां लाने- ले जाने का भी पता चला।

मोहित ने इस मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आगे बढ़ाई तो हैरान कर देने वाला सच सामने आया। अकेले भिवानी में ही तीन लड़कियों को बेचने का मामला सामने आया। फिर महिला एएसआई बिमला को जांच सौंपकर कार्रवाई शुरू की गई।

बेची गई दो लड़कियों को किसी तरह ढूंढकर उन्हें शहर पुलिस थाने लाया। बेची गई दो लड़कियां रांची की रहने वाली है तो एक बरेली की है। रांची और बरेली निवासी दोनों लड़कियां 16 से 17 साल की हैं।

पकड़े गए दो आरोपी, बाकी की तलाश जारी

human trafficking in india, girls trafficking in haryana
human trafficking - फोटो : google
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए हनुमान ढाणी में रह रही अन्नू, अंबेडकर नगर दादरी गेट निवासी संजय व गाजियाबाद निवासी राजू के खिलाफ लड़कियों की खरीद-फरोख्त का मामला दर्ज किया है। हनुमान ढाणी एरिया में छापा मारकर बुधवार देर रात को महिलाओं की सौदागर अन्नू को गिरफ्तार किया है।

अन्नू की निशानदेही पर पुलिस ने वीरवार रात को अंबेडकर कालोनी में छापा मारकर उसके ब्वॉयफ्रेंड एवं इस पूरे मामले के सूत्रधार संजय को भी दबोच लिया गया है। पुलिस ने संजय के मकान से एक युवती को भी बरामद किया, जिसे कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज करवाए गए। बयान दर्ज होने के बाद तीनों लड़कियों को बाल आश्रम भेज दिया गया है।

मुख्य आरोपी अन्नू को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से हुई प्राथमिक पूछताछ में अकेले भिवानी और रोहतक में 12 लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने की बात उजागर हुई है।

पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अन्नू को पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। दूसरे आरोपी संजय को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी राजू को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। मुख्य आरोपी राजू के पकड़े जाने के बाद इस गैंग के चंगुल में फंसी 30 से 40 लड़कियां मुक्त करवाए जाने की उम्मीद है।
- श्री भगवान, प्रभारी, शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed