{"_id":"60f8854d8ebc3e79ba3c7326","slug":"hukka-was-being-served-in-nac-manager-arrested-cafe-sealed-chandigarh-news-pkl420902714","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसी में परोसा जा रहा था हुक्का, मैनेजर गिरफ्तार, कैफे सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसी में परोसा जा रहा था हुक्का, मैनेजर गिरफ्तार, कैफे सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। यूटी प्रशासन की ओर से प्रतिबंध के बावजूद एनएसी के नेसकैफे में युवाओं को हुक्का परोसा जा रहा था। बुधवार देर रात करीब नौ बजे एसडीएम ईस्ट रुचि सिंह बेदी ने छापा मारकर कैफे को तीन दिन के लिए सील कर दिया। मनीमाजरा पुलिस ने कैफे के मालिक व मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। यहां से हुक्के भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मनीमाजरा के शांति नगर निवासी मैनेजर प्रकाश चंद को गिरफ्तार कर लिया है। हुक्का एनएसी शोरूम 830 में स्थित नेसकैफे स्टोर द कॉमन रूम कैफे में परोसा जा रहा था। इस दौरान काफी संख्या में युवा भी मौजूद थे, जो टीम को देखकर भाग गए।
पहले भी हुआ मामला दर्ज
इससे पहले भी 3 जुलाई को मनीमाजरा पुलिस ने इसी कैफे में छापा मारकर हुक्का बरामद किया था। तब काफी युवा हुक्के का सेवन कर रहे थे। पुलिस ने हुक्के को कब्जे में लेकर मैनेजर प्रकाश चंद को हिरासत में लिया था। तब भी कैफे को बंद कराया गया था।
विज्ञापन
पहले भी हुआ मामला दर्ज
इससे पहले भी 3 जुलाई को मनीमाजरा पुलिस ने इसी कैफे में छापा मारकर हुक्का बरामद किया था। तब काफी युवा हुक्के का सेवन कर रहे थे। पुलिस ने हुक्के को कब्जे में लेकर मैनेजर प्रकाश चंद को हिरासत में लिया था। तब भी कैफे को बंद कराया गया था।
विज्ञापन