फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   huge water crisis in chandigarh in summer

ध्यान दें, इन गर्मियों में होगी पानी की भारी किल्लत

Mon, 23 Mar 2015 03:06 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Mar 2015 03:06 PM IST
विज्ञापन
huge water crisis in chandigarh in summer

कजौली वाटर वर्क्स से चंडीगढ़ को मिलने वाले पानी में एक अप्रैल से भारी कटौती की जाएगी। चंडीगढ़ को मिलने वाले पानी में से छह एमजीडी यानी छह लाख गैलन की कटौती कर यही पानी पंचकूला को दिया जाएगा। ऐसे में गर्मी के मौसम में चंडीगढ़ में पानी की किल्लत हो सकती है, जबकि पंचकूला को भरपूर मात्रा में पानी मिलेगा।

विज्ञापन


पंचकूला को छह एमजीडी पानी की सप्लाई देने के लिए चंडीगढ़ सेक्टर-39 के वाटर वर्क्स से पंचकूला तक पाइप लाइन बिछा दी गई है और ट्रायल भी शुरू हो गया है। इससे पाइपों की सफाई की जा रही है।
विज्ञापन


यह ट्रायल 31 मार्च तक लगातार जारी रहेगा और एक अप्रैल से पंचकूला को सुचारू रूप से पानी मिलना शुरू हो जाएगा। यह पहला साल होगा, जब पंचकूला के लोग कजौली वाटर वर्क्स के पानी का उपयोग कर सकेंगे। फिलहाल, यहां 175 ट्यूबवेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह एमजीडी से चार-पांच सेक्टरों में सप्लाई
छह एमजीडी से इस समय शहर में औसतन चार से पांच सेक्टरों में पानी की सप्लाई हो रही है, जबकि लोग टरशरी वाटर की सप्लाई का ज्यादा उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। एक सर्वे केअनुसार, उत्तरी सेक्टरों के लॉन में पानी की सप्लाई ज्यादा हो रही है।

गर्मी में होगी 35 एमजीडी पानी की किल्लत

huge water crisis in chandigarh in summer

अभी तक शहर में 67 एमजीडी कजौली वाटर वर्क्स, 20 एमजीडी पानी की सप्लाई ट्यूबवेल से हो रही है, जबकि शहर में गर्मी के मौसम में पानी की मांग 116 एमजीडी हो जाती है। ऐसे में छह एमजीडी पानी की सप्लाई पंचकूला को जाने के बाद चंडीगढ़ में 35 एमजीडी पानी की कमी होगी।

लो प्रेशर का मचा सकता है हाहाकार
गर्मी में दक्षिणी सेक्टरों की सोसाइटी और हाउसिंग बोर्ड के मकानों में पानी की ज्यादा दिक्कत रहती है। ऊपर की मंजिलों पर लो प्रेशर रहता है और कभी कभार ग्राउंड फ्लोर पर भी यह समस्या आती है। वहीं, शहर के वीआईपी सेक्टर-21, 35, 36 के साथ-साथ कॉलोनियों और यूटी के गांव में पानी की काफी किल्लत रहती है।

दोपहर की सप्लाई हो चुकी है बंद
पानी की किल्लत के कारण ही चंडीगढ़ में दोपहर की पानी की सप्लाई बंद हो चुकी है, जबकि दो साल पहले तक दोपहर को 12 से दो बजे तक पानी आता था। हालांकि, नगर निगम चंडीगढ़ में 24 घंटे पानी की सप्लाई करने का सपना देख रहा है।

38 नए ट्यूबवेल की हो रही बोरिंग

huge water crisis in chandigarh in summer

नगर निगम का दावा है कि शहर में 38 नए ट्यूबवेल की बोरिंग का काम चल रहा है। कजौली वाटर वर्क्स से पंचकूला को जो पानी का शेयर दिया जाएगा और उससे सप्लाई में जो कमी आएगी, उसे ट्यूबवेलों से पूरा किया जाएगा।

पांचवें और छठे फेज से उम्मीद
नगर निगम को उम्मीद है कि पांचवें और छठे फेज से पंजाब ने पानी लेने के लिए जो नई पाइप लाइन डाली है, उससे चंडीगढ़ को भी 40 एमजीडी पानी मिल सकता है।

हालांकि, अभी पंजाब इसके लिए तैयार नहीं हुआ है, लेकिन नगर निगम ने अपने चालू बजट में मोहाली से नए फेज के लिए नई पाइप डालने के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट रख दिया है।

पानी देने के लिए यह है करार
दरअसल, 32 साल पहले हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के बीच एक समझौता हुआ था, जिसके तहत छह एमजीडी पानी पंचकूला को देना था। कजौली वाटर वर्क्स से मिलने वाले पानी के लिए चंडीगढ़ से पंचकूला तक पाइप लाइन नहीं बिछी थी।

पाइप डालने का काम तीन साल पहले शुरू हुआ था, जबकि पंजाब और चंडीगढ़ पहले से ही अपना शेयर ले रहा है। कजौली वाटर वर्क्स के पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे फेज से चंडीगढ़ को इस समय 67 एमजीडी पानी मिल रहा है, जो अब 61 हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed