फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   huge transfers of hcs officers in haryana

हरियाणा में 68 एचसीएस अफसर इधर से उधर

Sat, 06 Feb 2016 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 Feb 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
huge transfers of hcs officers in haryana

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 68 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश इस प्रकार हैं- बल्लभगढ़ नगर निगम की संयुक्त आयुक्त सुनीता वर्मा को रोहतक में प्रशासक हुडा और अतिरिक्त निदेशक शहरी संपदा लगाया गया है। सेकेंडरी शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अरविंद शर्मा को पंचकूला में सचिव हैफेड और जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

विज्ञापन


नगर निगम एनआईटी फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त नरहरि सिंह बांगड़ को गुड़गांव का नगराधीश लगाया गया है। करनाल में नागरिक एवं अतिरिक्त कलेक्टर कार्यालय में उपमंडल अधिकारी राजीव मेहता को डीआरडीए पानीपत में अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। नगर निगम गुड़गांव के संयुक्त आयुक्त प्रदीप कुमार-1 को डीआरडीए सिरसा में अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
विज्ञापन


टोहाना में नागरिक एवं अतिरिक्त कलैक्टर कार्यालय में अतिरिक्त उपायुक्त जय किशन अभीर को डीआरडीए फतेहाबाद में अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। आरटीए पानीपत व जींद के सचिव धर्मबीर सिंह को नगर निगम यमुनानगर का आयुक्त लगाया गया है। नागरिक एवं अतिरिक्त कलेक्टर कलायत के उपमंडल अधिकारी राम कुमार सिंह को आरटीए महेंद्रगढ़ में सचिव का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल डिफेंस अंबाला की संयुक्त नियंत्रक और शिवालिक विकास एजेंसी अंबाला की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिमा चौधरी को नगराधीश अंबाला लगाते हुए संयुक्त नियंत्रक, सिविल डिफेंस अंबाला और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, शिवालिक विकास एजेंसी अंबाला का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी के महाप्रबंधक संदीप सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कनीना लगाया गया है।

डीआरडीए पानीपत के अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुजान सिंह को रेवाड़ी में सचिव आरटीए लगाया गया है। हुडा पंचकूला के संपदा अधिकारी कमलेश कुमार भादू को अतिरिक्त निदेशक (निगरानी), सोशल ऑडिट, मनरेगा, ग्रामीण विकास उप-सचिव, स्वास्थ्य विभाग और संयुक्त निदेशक (प्रशासन), खाद्य एवं औषध प्रशासन और सचिव, हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग लगाया गया है।

गुड़गांव-1 के उपमंडल अधिकारी (नागरिक एवं अतिरिक्त कलैक्टर) वत्सल वशिष्ठ को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड गुड़गांव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जबकि हांसी में उपमंडल अधिकारी (नागरिक एवं अतिरिक्त कलैक्टर) मुकेश कुमार को यही जिम्मा नूंह में सौंपा गया है। अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव देवेन्द्र कौशिक को यमुनानगर में आरटीए सचिव लगाया गया है।

नगर निगम पानीपत के संयुक्त आयुक्त अश्विनी मेंगी को पानीपत नगराधीश का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। फिरोजपुर झिरका के उपमंडल अधिकारी (नागरिक एवं अतिरिक्त कलेक्टर) अमरदीप सिंह को नगराधीश पलवल लगाया गया है। थानेसर में उपमंडल अधिकारी (नागरिक एवं अतिरिक्त कलेक्टर) सतबीर सिंह कुंडू को कुरुक्षेत्र में आरटीए सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

इनके अलावा, पानीपत में उपमंडल अधिकारी (नागरिक एवं अतिरिक्त कलैक्टर) सुभाष श्योराण को नगर निगम बल्लभगड़ में संयुक्त आयुक्त का ओहदा दिया गया है। प्रदेश के अतिरिक्त परिवहन आयुक्त सुशील कुमार-1 को सोनीपत में सचिव, आरटीए लगाया गया है, जबकि बहादुरगढ़ में उपमंडल अधिकारी (नागरिक एवं अतिरिक्त कलेक्टर) अमरदीप जैन को महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज गुड़गांव और महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

सोनीपत में सचिव आरटीए और उपमंडल अधिकारी (नागरिक एवं अतिरिक्त कलेक्टर), खरखौदा राजीव अहलावत को उपमंडल अधिकारी, नागरिक एवं अतिरिक्त कलेक्टर, खरखौदा और नगराधीश सोनीपत लगाया गया है। कनीना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बिक्रम सिंह मलिक को झज्जर में आरटीए सचिव और हरियाणा रोडवेज सिरसा के महाप्रबंधक सुरेश कुमार (कासवान) को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नारनौल लगाया गया है।

भिवानी और हिसार में आरटीए सचिव बीर सिंह को कलायत के उपमंडल अधिकारी (नागरिक एवं अतिरिक्त कलेक्टर) और सचिव आरटीए कैथल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। हिसार के उपमंडल अधिकारी (नागरिक एवं अतिरिक्त कलेक्टर) अशोक कुमार बंसल को संपदा अधिकारी, हुडा हिसार का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। गुड़गांव की नगराधीश आशिमा सांगवान को नगर निगम एनआईटी फरीदाबाद की संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।

करनाल और कुरुक्षेत्र के आरटीए सचिव योगेश कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) करनाल लगाया गया है। अतिरिक्त परिवहन आयुक्त, सड़क सुरक्षा, हरियाणा वंदना दिसोदिया को अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) सेकेंडरी शिक्षा और संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। फरीदाबाद के आरटीए सचिव जयदीप कुमार को उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) फिरोजपुर-झिरका लगाया गया है।

फतेहाबाद में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) संत लाल पचर को सचिव, आरटीए फतेहाबाद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नूंह और सचिव, आरटीए मेवात देवी लाल सिहाग को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तोशाम लगाया गया है। मेवात के नगराधीश सुरेश कुमार चहल को सचिव, आरटीए मेवात का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

उप-सचिव, लोक निर्माण सड़क एवं भवन विभाग और वास्तुकला विभाग पृथवी सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बरवाला लगाया गया है। कैथल के नगराधीश नवीन कुमार आहुजा को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) गुहला का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और अतिरिक्त सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग महावीर सिंह को अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और सचिव, हरियाणा कृषि उद्योग निगम का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

गुड़गांव में माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जगदीश शर्मा को सचिव, आरटीए रोहतक लगाया गया है। अंबाला और कैथल में आरटीए सचिव अमित कुमार को रेवाड़ी का नगराधीश नियुक्त किया गया है। झज्जर व रोहतक के आरटीए सचिव प्रदीप कुमार-2 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बहादुरगढ़ लगाया गया है। पलवल की नगराधीश अनु को नगर निगम गुड़गांव की संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।

पानीपत के नगराधीश विवेक  चौधरी को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पानीपत लगाया गया है, जबकि इंद्री के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अश्विनी मलिक को संपदा अधिकारी, हुडा करनाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सिरसा व फतेहाबाद के आरटीए सचिव नरेन्द्र पाल मलिक को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पेहोवा लगाया गया है। करनाल के नगराधीश सतीश कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) टोहाना नियुक्त किया गया है।

संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के उपसचिव अमरजीत सिंह को सचिव, हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग और राज्य सूचना आयोग लगाया गया है। साथ ही सचिव, आरटीए पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। हरियाणा रोडवेज गुड़गांव के महाप्रबंधक त्रिलोक चंद को पानीपत में आरटीए सचिव लगाया गया है। नारनौल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विवेक कालिया को संयुक्त आयुक्त, नगर निगम गुड़गांव लगाया गया है।

रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ के आरटीए सचिव और नारनौल के नगराधीश अजय चोपड़ा को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बावल लगाया गया है। सोनीपत के नगराधीश सुधांशु गौतम को करनाल का नगराधीश लगाया गया है जबकि शिल्पी पत्तर, संयुक्त निदेशक (प्रशासन) पर्यटन और महाप्रबंधक, हरियाणा पर्यटन विकास निगम को संयुक्त निदेशक (प्रशासन) सूचना जनसम्पर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। रेवाड़ी के नगराधीश भारत भूषण गोगिया को फरीदाबाद में आरटीए सचिव लगाया गया है।

कृषि विभाग की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) मीनाक्षी दहिया को सचिव, हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। पंचकूला की नगराधीश राधिका सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पंचकूला लगाया गया है। वहीं, पंचकूला की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) ममता को पंचकूला की नगराधीश लगाया गया है। पंचकूला व यमुनानगर के आरटीए सचिव कुशल कटारिया को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बिलासपुर लगाया गया है। इस पद पर कार्यरत गिरीश कुमार को अब संयुक्त आयुक्त, नगर निगम अम्बाला लगाया गया है।

भिवानी के नगराधीश जगदीप सिंह को उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) हांसी और सचिव, आरटीए हिसार का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। तोशाम के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) प्रदीप अहलावत को नारनौल का नगराधीश लगाया गया है। महेश कुमार संयुक्त आयुक्त, नगर निगम गुड़गांव को भिवानी का नगराधीश नियुक्त किया गया है और सचिव, आरटीए भिवानी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

अंबाला के नगराधीश अमित कुमार पांचाल को सचिव, आरटीए अम्बाला लगाया गया है। बरवाला के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) प्रशांत को सचिव, आरटीए सिरसा लगाया गया है। मनीश कुमार लोहान जोकि संपदा अधिकारी, हुडा हिसार व महाप्रबन्धक, हरियाणा रोडवेज हिसार थे, को संपदा अधिकारी, हुडा पंचकूला लगाया गया है।

चंडीगढ़ में हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक प्रधुमन सिंह को सचिव, आरटीए करनाल लगाया गया है। पिहोवा में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) डा. किरण सिंह को नगराधीश जींद और संपदा अधिकारी, हुडा जींद लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के उपसचिव और खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) सतीश कुमार सिंगला को चंडीगढ़ में हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक पद पर नियुक्त किया गया है।


बावल में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) जितेंद्र कुमार-2 को महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी लगाया गया है। नरवाना में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुमित कुमार को सचिव, आरटीए जींद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। हरियाणा डेरी विकास निगम प्रसंघ लिमिटेड के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष राजन को सचिव, हरियाणा कृषि उद्योग निगम के अलावा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, हरियाणा डेरी विकास निगम प्रसंघ लिमिटेड और उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) कालका का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed