फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Huge crowd gathered at the chrysanthemum show, people enjoyed the fragrance of flowers

Chandigarh News: गुलदाऊदी शो में उमड़ा हुजूम, फूलों की खुशबू के बीच लोगों ने जमकर उठाया लुत्फ

Sun, 15 Dec 2024 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Huge crowd gathered at the chrysanthemum show, people enjoyed the fragrance of flowers
चंडीगढ़।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से सेक्टर-33 स्थित टेरेस्ड गार्डन में आयोजित गुलदाऊदी शो के दूसरे दिन शनिवार भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। रंग-बिरंगे फूलों की बहार और खुशबू से महकते माहौल में दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। शो में बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों और परिवार के साथ पहुंचे। बच्चों ने फूलों के विभिन्न रंग-रूप देखकर उत्साह दिखाया जबकि युवाओं और फोटोग्राफी प्रेमियों ने इस मौके को यादगार बनाने के लिए सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाईं। गुलदाऊदी शो में फूलों की कई प्रजातियां प्रदर्शित की गईं, जिनमें सफेद, पीले, लाल और गुलाबी रंग के फूलों ने सभी का ध्यान खींचा। शो में विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई अनूठी फूलों की सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। टैरेस गार्डन में सजे इन फूलों के बीच घूमते हुए प्रकृति प्रेमियों ने इसका भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed