{"_id":"57b8a0c24f1c1b1f176eca73","slug":"huge-accident-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहर पर शनि रहा भारी, दो हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर पर शनि रहा भारी, दो हादसों में दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 21 Aug 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलीजागरां में शनिवार को अलसुबह करीब 3 बजे कार की टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलटाना निवासी कृपाल के रूप में हुई है। मौलीजागरां पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मौलीजागरां थाना प्रभारी बलदेव कुमार के मुताबिक कृपाल सिंह शनिवार सुबह ऑटो चालक अपने घर बलटाना की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह मौलीजागरां से रायपुर कलां रोड पर पहुंचा तो किसी कार ने उसके ऑटो को साइड मार दी। टक्कर लगने के बाद वह नीचे गिर गया और ऑटो उसके ऊपर पलट गया। घटनास्थल से कार चालक फरार हो गया। किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम पर हादसे की सूचना दी।
पुलिस ने उसे ऑटो के नीचे से निकाला और तुरंत पीजीआई में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। रविवार को मृतक के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

इनोवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल
Accident
तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका भाई घायल हो गया।
दड़वा निवासी राजविंदर सिंह (22) और उसका बड़ा भाई रिंकू (24) दड़वा में सर्विस सेंटर चलाते हैं। देर रात साढ़े 10 बजे दोनों बाइक से सेक्टर 45 मेन रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार इनोवा ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों भाइयों को पुलिस जीएमसीएच 32 लेकर आई। जहां राजविंदर को डाक्टरों ने ब्राट डेड घोषित कर दिया जबकि रिंकू का इलाज चल रहा है। इनोवा चालक कुराली का है जो किसी काम से चंडीगढ़ आया था और रात में घर लौट रहा था।