फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hudda only can see scam at everywhere: Abhimanyu

हुड्डा की रग-रग में छिपा घोटाला, उन्हें हर जगह घोटाला ही दिखता है : अभिमन्यु

Mon, 24 Oct 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 24 Oct 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Hudda only can see scam at everywhere: Abhimanyu
हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु

भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़ी जुबानी जंग में रविवार को भी वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम की रग-रग में घोटाला छिपा हुआ है। इस कारण उन्हें हर जगह घोटाला ही दिखता है।

विज्ञापन


वह खुद भ्रष्टाचार में शामिल रहे हैं और दूसरों पर लांछन लगा रहे हैं। हालात यह हो गए हैं कि कांग्रेस की विश्वसनीयता भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। वित्तमंत्री रविवार को पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज में हुए दीक्षांत समारोह के दौरान मीडिया से रूबरू हुए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में भाई-भतीजावाद और मोल-भाव के बाद युवाओं को नौकरी मिलती थी, लेकिन भाजपा के कार्यकाल में नौकरियों में पूरी पारदर्शिता है। योग्यता के आधार पर ही नौकरियां मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज में दीक्षांत समारोह के दौरान की प्रेस कांफ्रेंस

Hudda only can see scam at everywhere: Abhimanyu
हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु
भाजपा का लक्ष्य प्रदेश में विकास करना है। इसके लिए लगभग 500 से अधिक कंपनियां प्रदेश में निवेश करने की तैयारी में हैं। हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश बनेगा, जिसमें केंद्र के बाद सातवां वेतन आयोग सबसे पहले लागू होगा।

कमेटी ने मुख्यमंत्री को इसकी रिपोर्ट सौंप दी है और जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। पंजाब के सह प्रभारी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाब में आप का बुलबुला फूट चुका है और यूपी में सपा का घमासान सभी के सामने है।

आने वाले समय में दोनों प्रदेशों में भाजपा परचम लहराएगी। सांसद राजकुमार को लेकर पूछे गए सवाल पर वित्तमंत्री कन्नी काटते नजर आए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अच्छी बातें करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed