{"_id":"17c3b15d52c5cdd38483296ccdba7e07","slug":"huda-gets-1-25-laks-application-form-for-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉटों के लिए हुडा को मिले 1.25 लाख आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉटों के लिए हुडा को मिले 1.25 लाख आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 11 Jun 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) को पिंजौर और करनाल में प्लॉटों के लिए करीब 1.25 लाख आवेदन मिले हैं। पहले चरण में इसके लिए काफी कम आवेदन मिले थे, जिसे देखते हुए आवेदन की तारीख बढ़ाकर 30 मई कर दी गई थी।
विज्ञापन
इससे पहले यह तारीख 28 अप्रैल थी। प्रॉपर्टी डीलरों का मानना है कि प्लॉटों की अधिक कीमत होने के कारण आवेदनों की संख्या कम रही है।
हुडा के करनाल और पिंजौर में करीब 1250 प्लाटों के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन अधिक कीमत होने के कारण उम्मीद के मुताबिक आवेदन नहीं आए।
इस वजह से ही आवेदन की तारीख भी बढ़ानी पड़ी। अलग-अलग प्लॉट साइज के लिए आवेदन तो मांगे गए, लेकिन आवेदकों के दिमाग में इस बात पर संशय की स्थिति बनी रही कि नए विकसित होने वाले सेक्टरों के लिए इतनी कीमत क्यों रखी गई है?
विज्ञापन
आवेदन अधिक से अधिक मिले, इसके लिए करीब एक दर्जन बैंकों को भी फाइनेंस के लिए अधिकृत कर दिया गया। इसके बावजूद पूरे प्रदेश से सिर्फ 1.25 लाख आवेदन ही मिले।
विज्ञापन
हुडा सूत्रों के मुताबिक, प्लॉटों के मिलने वाले आवेदनों की संख्या को अगले सप्ताह तक सूचीबद्ध किया जा सकता है।