फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Huda finished condition on enhancement on home loan

बड़ी खुशखबरीः हुडा ने हटाई शर्त, अब होम लोन लेने के लिए भी नहीं भरनी होगी एन्हांसमेंट

Fri, 17 Jan 2020 01:17 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 17 Jan 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Huda finished condition on enhancement on home loan
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने प्लॉट आवंटियों के हित में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्राधिकरण ने सेक्टरों में गृह निर्माण संबंधित कार्यों के लिए एन्हांसमेंट भरने की शर्त हटा ली है। ताजा आदेशों में लैंड मॉर्गेज करने पर से भी एन्हांसमेंट भरने की शर्त को हटाया गया है। इससे उन प्लाटधारकों को राहत मिलेगी, जो गृह लोन लेकर मकान बनाना चाहते हैं। इसके अलावा सभी सेक्टरों की एन्हांसमेंट की दूसरी गणना 31 जनवरी तक पूरी करनी होगी। सेक्टरों में अब आवंटी बिना एन्हांसमेंट भरे अपने काम पूरे कर सकेंगे।
विज्ञापन


दूसरी गणना की प्रक्रिया में देरी से नाराज ऑल सेक्टर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन समय सीमा निर्धारित करने और जरूरी कार्यों पर लगी रोक हटाने की मांग काफी समय से कर रही थी। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने बताया कि हजारों परिवारों की परेशानियों को देखते हुए दोनों मामलों को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया था। सीएम के आदेशों के बाद एचएसवीपी मुख्यालय ने एन्हांसमेंट की दूसरी गणना की प्रकिया पूर्ण करने की हेडलाइन 31 जनवरी निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन


सभी जोनल प्रशासकों को तय समय सीमा में सभी सेक्टरों की दूसरी गणना की प्रक्रिया पूर्ण करने का आदेश जारी किया गया है। जोनल कमेटी के अधिकारियों को तय समय सीमा में प्रक्रिया पूर्ण नहीं करने पर देरी का कारण स्पष्ट करना होगा। उन्हें अलग से कोई समय नहीं दिया जाएगा। मुख्यालय ने प्रदेश के सभी सेक्टरों में जरूरी कार्यों के लिए एन्हांसमेंट भरने की शर्त को 31 मार्च 2020 तक हटा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्लॉटधारकों को बिना एन्हांसमेंट राशि अदा किए गृह निर्माण, नक्शा, कंपलीशन प्रमाण पत्र, मॉर्गेज, बिजली, सीवर-पानी के कनेक्शन की स्वीकृति मिलेगी। इससे सेक्टरों में रुके हुए हजारों निर्माण कार्य पूरे हो सकेंगे। सेल-परचेज पर एन्हांसमेंट भरने की शर्त पहले की तरह लागू रहेगी।


आवंटियों के खातों में राशि अपडेट करना शुरू करे सरकार : वत्स
 सेक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने कहा है कि हिसार व रोहतक जोन के लगभग सभी सेक्टरों की दूसरी गणना की प्रकिया पूर्ण हो चुकी है। अन्य जोन में प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मांग है कि जो सेक्टर जोनल कमेटी व सीए फर्म से स्वीकृति के बाद फाइनल होकर एचएसवीपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं, उनके आवंटियों के खातों से पुरानी राशि को हटाकर नई राशि अपडेट करने के निर्देश जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed