फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HTET certificate will be valid for seven years in Haryana

खुशखबरीः एचटेट पास करने वालों को सरकार का तोहफा, अब सात साल मान्य होगा सर्टिफिकेट

Tue, 14 Jan 2020 01:46 AM IST
ajay kumar शिव कुमार, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
शिव कुमार, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Jan 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
HTET certificate will be valid for seven years in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

पिछले पांच साल के दौरान हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) पास करने वाले परीक्षार्थियों को हरियाणा सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अब एचटेट पास करने के बाद सर्टिफिकेट की वैद्यता पांच नहीं बल्कि सात साल होगी। यानी अब पिछले पांच साल के दौरान एचटेट परीक्षा पास करने वाले परीक्षार्थी आगामी कुछ साल (जब तक सात साल की वैद्यता पूरी नहीं होती) आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


सरकार के इस फैसले करीब एक लाख परीक्षार्थियों को फायदा होगा। वहीं भविष्य में एचटेट परीक्षा पास करने वालों को भी इसका फायदा मिलेगा। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


प्रदेश में प्रति वर्ष प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षक पद की योग्यता प्रमाणिकता के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) ली जाती है। एचटेट की परीक्षा प्रति वर्ष हरियणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर ली जाती है और औसतन प्रति वर्ष ढाई से साढ़े तीन लाख तक परीक्षार्थी यह परीक्षा देते हैं। नौ जनवरी को ही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से एचटेट 2019 का परिणाम घोषित किया गया है जो कि 8.40 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच साल की बात करें तो करीब एक लाख परीक्षार्थियों ने पांच साल के दौरान यह परीक्षा पास की है और अब उन सभी को इसका लाभ मिलेगा। वे आगामी कुछ वर्षों में (जब तक सात साल की वैद्यता पूरी नहीं होती) में हरियाणा में शिक्षकों की भर्ती के पात्र हैं और आवेदन कर सकेंगे। यानी उनकी नौकरी लगने की उम्मीदें अभी बनी रहेगी। 

बता दें कि एचटेट की पांच साल की अवधि के कारण परीक्षार्थी बार-बार परीक्षा देने को मजबूर हो रहे थे और दोबारा आवेदन करने के दौरान एचटेट पास नहीं करने वालों में जहां निराशा थी, वहीं उन्हें आवेदन के रूप में आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा था।

पिछले पांच वर्षों का परिणाम

  • वर्ष    लेवल एक    लेवल दो    लेवल तीन    ओवरऑल
  • 2014     7.29        6.36        6.28           6.64
  • 2016    35.37      09.03      21.86         22.08
  • 2017    12.51      9.98        00.83         7.77
  • 2018    5.71       4.78         2.55           4.34
  • 2019    9.79      10.76       4.23           8.40

प्रदेश सरकार ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की मान्यता अवधि पांच साल से बढ़ाकर सात साल कर दी है और यह 2011 से लागू होगी। त्योहार पर एचटेट पास परीक्षार्थियों को यह सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार जताते हैं। - डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed