फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET Candidates faced problems due to malfunction of biometric machine in Sonipat

HTET Exam: सोनीपत में चार बायोमेट्रिक मशीन खराब, अभ्यर्थियों को झेलनी पड़ी परेशानी

Sun, 03 Dec 2023 09:50 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Dec 2023 09:50 AM IST
सार

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए रविवार को प्रातकालीन सत्र के लिए 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 9176 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 7:50 बजे से प्रवेश देना शुरू कर दिया गया था।

विज्ञापन
HTET Candidates faced problems due to malfunction of biometric machine in Sonipat
हिंदू कॉलेज में बायोमेट्रिक मशीन खराब होने से लगी अभ्यर्थियों की लाइन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को प्रातकालीन सत्र में अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक मशीन खराब होने से परेशानी झेलनी पड़ी। हिंदू कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र में चार बायोमेट्रिक मशीन खराब होने से अभ्यर्थियों की हाजिरी नहीं लग पाई। हालांकि अधिकारियो ने परीक्षा केंद्र पहुंचे सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया और नौ बजे गेट बंद कर दिया था। इसके बाद जांच प्रक्रिया शुरू की गई। बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए अभ्यर्थियों की लंबी लाइन लगी रही।

विज्ञापन


हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए रविवार को प्रातकालीन सत्र के लिए 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 9176 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 7:50 बजे से प्रवेश देना शुरू कर दिया गया था। सुबह नौ बजे प्रवेश बंद कर दिया गया। हिंदू कॉलेज के अलावा अन्य केंद्रों में व्यवस्था दुरुस्त रही। परीक्षा दोपहर 12 बजे खत्म होगी। इसी प्रकार सायंकालीन सत्र की परीक्षा के लिए जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 4034 अभर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे।

विज्ञापन

भिवानी: बायोमेट्रिक के नाम पर टैबलेट से कराए फोटो

सुबह के सत्र में लेवल टू की परीक्षा के दौरान भिवानी में तोशाम रोड पर स्थित टीआईटीएस में अव्यवस्था फिर उजागर हुईं। यहां अभ्यर्थियों को 7:50 बजे प्रवेश मिलना शुरू हुआ लेकिन तकनीकी खराबी के चलते बायोमेट्रिक प्रक्रिया नहीं हो पाई। करीब 40-45 मिनट तक सैकड़ों अभ्यर्थी कतारों में खड़े रहे। आखिरकार सीट पर ही बायोमेट्रिक करवाने की बात कहकर अभ्यर्थियों को भेजा गया। व्यवस्था सुचारू नहीं हुई तो परीक्षा के दौरान ही टैबलेट से फोटो खींचाकर बायोमेट्रिक की औपचारिकता निभाई गई। परीक्षा पूर्ण होने के बाद अभ्यर्थी बायोमेट्रिक के लिए ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों से उलझते नजर आए। दरअसल, बायोमेट्रिक के बाद एडमिट कार्ड पर वेरिफाइड की स्टांप लगाई जाती है किंतु आज ऐसा नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहयोग का 'चश्मा' पाकर लौटी आंखों की चमक

भिवानी स्थित टीआईटीएस में ही लेवल टू की परीक्षा में आपाधापी के बीच एक महिला अभ्यर्थी का चश्मा बाहर ही छूट गया। ड्यूटी दे रहे कर्मचारी की अनुमति पाकर चश्मा खोजने गई महिला करीब 10 मिनट बाद मायूस लौट आई। महिला की मनोदशा जानकर परीक्षा कक्षा में ड्यूटी दे रहे कर्मचारी अजीत ने अपना चश्मा ऑफर करने की बात कही। उन्होंने बुकलेट वितरण, हस्ताक्षर करने और करवाने की प्रक्रिया के बाद महिला अभ्यर्थी को अपना चश्मा दे दिया। इस पर महिला के अलावा परीक्षा कक्ष में बैठे अन्य अभ्यर्थियों ने कर्मचारी की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed