फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HSSC clear that for Group-C posts, 4 times CET pass candidates included in screening test process

Haryana: ग्रुप सी के लिए चार गुना अभ्यर्थियों का होगा स्क्रीनिंग टेस्ट, 15 जून से परीक्षाएं शुरू

Fri, 19 May 2023 02:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 May 2023 02:52 PM IST
सार

हरियाणा में ग्रुप-सी पदों के लिए आयोजित हुई सीईटी में 3.57 लाख युवाओं ने परीक्षा पास की थी। इनमें से 3.36 लाख उम्मीदवारों ने स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए आवेदन किया है। प्रदेशभर में काफी संख्या में अभ्यर्थी, सामाजिक कार्यकर्ता और विपक्षी दल सभी पास अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल करने की मांग उठा रहे हैं।

विज्ञापन
HSSC clear that for Group-C posts, 4 times CET pass candidates included in screening test process
HSSC - फोटो : Social media

विस्तार

ग्रुप-सी के 32 हजार पदों को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने साफ कर दिया है कि इन पदों के लिए सीईटी पास 4 गुणा अभ्यर्थियों को ही स्क्रीनिंग टेस्ट प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। विभिन्न पदों को लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 15 जून से शुरू होंगे और जुलाई के अंत तक यह परीक्षाएं पूरी कर ली जाएंगी। इसके अलावा, अगस्त या सितंबर में ग्रुप-डी के 12 हजार पदों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


हरियाणा में ग्रुप-सी पदों के लिए आयोजित हुई सीईटी में 3.57 लाख युवाओं ने परीक्षा पास की थी। इनमें से 3.36 लाख उम्मीदवारों ने स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए आवेदन किया है। प्रदेशभर में काफी संख्या में अभ्यर्थी, सामाजिक कार्यकर्ता और विपक्षी दल सभी पास अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल करने की मांग उठा रहे हैं। इसके लिए पिछले दिनों आयोग के कार्यालय के बाहर काफी संख्या में युवाओं ने प्रदर्शन भी किया था। हरियाणा सरकार और आयोग ने अब तय कर लिया है कि स्क्रीनिंग परीक्षा केवल चार गुणा ही ली जाएगी।
विज्ञापन


1054 ने की थी अंक नहीं मिलने की शिकायत
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि पुलिस विभाग में वर्ष 2018 में निकाली गई सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और आईआरबी की भर्ती को संशोधित करने के पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के बाद कर्मचारी चयन आयोग ने इस संबंध में कार्य शुरू कर दिया है। इस भर्ती में 1054 युवा ऐसे थे जिन्होंने सामाजिक-आर्थिक आधार के पांच अंक नहीं मिलने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed