फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HSPCB will recruit 87 environmental engineers in three months.

Chandigarh News: एचएसपीसीबी तीन महीने में 87 पर्यावरण इंजीनियरों की भर्ती करेगा

Fri, 19 Apr 2024 08:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 08:39 PM IST
विज्ञापन
HSPCB will recruit 87 environmental engineers in three months.
एचएसपीसीबी ने एनजीटी में दाखिल किया जवाब, 31 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) अगले तीन महीने में 87 खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इनमें 69 सहायक पर्यावरण इंजीनियर और 18 कनिष्ठ पर्यावरण इंजीनियर शामिल हैं। एचएसपीसीबी ने यह जवाब एनजीटी में दाखिल किया है। वहीं, एनजीटी ने एचएसपीसीबी को निर्देश दिए है कि वह बोर्ड में खाली पदों और नियुक्तियों को लेकर एक नई रिपोर्ट दाखिल करें। इस मामले की अगली सुनवाई अब 31 जुलाई को होगी।

एचएसपीसीबी में 481 में से 303 पद खाली पड़े हैं। इसे लेकर पर्यावरण प्रेमी वरुण गुलाटी ने एनजीटी में एक याचिका दायर की थी, जिस पर एनजीटी ने संज्ञान लेकर बोर्ड से जवाब मांगा था। इन पदों के खाली होने से प्रदूषण के मामलों से निपटने में बाधा आती है। अधिकारियों व इंजीनियरों की कमी से प्रदूषण से संबंधित मामलों की निगरानी और कार्रवाई में देरी होती है। एचएसपीसीबी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सहायक पर्यावरण इंजीनियर पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा सात अप्रैल को हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग (एचएसपीएससी) की ओर से आयोजित की गई थी। भर्ती प्रक्रिया अभी भी जारी है। इसके अलावा एचएसपीएससी जूनियर पर्यावरण इंजीनियरों के लिए एक परीक्षा आयोजित कर चुकी है। इन अधिकारियों का काम वायु गुणवत्ता के स्तर की निगरानी, औचक निरीक्षण और नमूने एकत्र करने का काम होगा। इसके अलावा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने और आपराधिक मुकदमा शुरू करने के लिए भी अधिकृत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed