फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HSGMC chief Jagdish Singh Jhinda Resignation accepted

HSGMC: जगदीश सिंह झींडा का इस्तीफा मंजूर हुआ, 20 फरवरी को होगा नए प्रधान का चुनाव

Thu, 31 Jan 2019 09:47 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुहला-चीका (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुहला-चीका (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 31 Jan 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
HSGMC chief Jagdish Singh Jhinda Resignation accepted
एचएसजीपीसी के सदस्य - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे प्रधान जगदीश सिंह झींडा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। नए प्रधान के चुनाव के लिए 20 फरवरी की तारीख तय कर दी गई है। बुधवार को कमेटी के मुख्यालय गुरुद्वारा साहिब पातशाही छटी व नौंवी में जनरल हाउस की मीटिंग बुलाई गई थी। मीटिंग की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधान दीदार सिंह नलवी ने की।

विज्ञापन


 बैठक शुरू होते ही प्रधान जगदीश सिंह झींडा द्वारा भेजे गए इस्तीफे पर चर्चा हुई। सदस्यों ने कहा कि चूंकि झींडा कई महीनों से गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं और कमेटी की मीटिंगों में भी हिस्सा नहीं ले पा रहे इस कारण कमेटी बहुत सारे अहम मसलों पर फैसले नहीं ले पा रही। सदस्यों ने आम सहमति से झींडा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया तथा उनकी सेहतयाबी के लिए अरदास की। 

विज्ञापन


रोष स्वरूप दो सदस्य निकले बाहर : हालांकि जनरल हाउस की मीटिंग थी मगर इतनी अहम बैठक में भी 41 सदस्यों में से मात्र 29 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इनमें से भी दो सदस्य यह आरोप लगाते हुए मीटिंग का बहिष्कार कर गए कि जिन एजेंडों को लेकर मीटिंग बुलाई गई थी उन पर चर्चा ही नहीं की जा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ-साथ शिरोमणि कमेटी अमृतसर के साथ भी जुड़े हुए जत्थेदार हरपाल सिंह मछोड़ा व जत्थेदार अमरीक सिंह जुनेदपुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मीटिंग जिन एजेंडों के लिए बुलाई गई थी उन पर किसी भी प्रकार की कोई भी बात नहीं की गई है और कुछ सदस्य सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल से कभी भी किसी भी मीटिंग में एजेंडे पर बात नहीं हुई।

 10 फरवरी से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया : मीटिंग में 20 फरवरी को प्रधान पद का चुनाव करवाने का भी फैसला लिया गया। कमेटी के सचिव जोगा सिंह यमुनानगर ने बताया कि चन्नदीप सिंह खुराना चुनाव के कन्वीनर होंगे। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और इसी दिन से प्रधान पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक अपना फार्म भर सकते हैं। 


14 फरवरी को नाम वापस लिए जाएंगे और 20 फरवरी को प्रधान पद का चुनाव होगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधान पद के लिए सर्वसम्मति की भी पूरी कोशिश की जाएगी। खुराना ने बताया कि कमेटी का चुनाव चीका मुख्यालय में ही होगा। पत्रकारों द्वारा कमेटी सचिव से हाउस की मीटिंग में पूरे सदस्य न पहुंचने की बात की गई तो उन्होंने कहा कि ज्यादातर सदस्य राज्य से बाहर हैं। इसलिए मीटिंग में नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed