{"_id":"875185749c16a9015f3518840a1b92bc","slug":"hsgmc-chief-jagdish-jhinda-alleaged-sukhbir-singh-badal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"HSGMC प्रमुख झींडा के सुखबीर बादल पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HSGMC प्रमुख झींडा के सुखबीर बादल पर गंभीर आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया(हरियाणा)
Updated Sun, 08 Nov 2015 03:00 PM IST
विज्ञापन
एचएसजीएमसी प्रमुख जगदीश झींडा ने पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर बेहद सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल धमकियां दिलवा रहे हैं लेकिन वो डरने वाले नहीं है। दस नवंबर को अमृतसर-तरनतारण रोड पर सम्मेलन में भाग लेने के लिए हरियाणा से 21 हजार से ज्यादा सिख संगतें जाएंगी।
विज्ञापन
यह बात हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश झींडा ने रतिया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। झींडा ने कहा कि बेअदबी और पंजाब पुलिस कार्रवाई में दो सिखों की शहादत के लेकर दस नवंबर को अमृतसर-तरणतारण रोड पर सम्मेलन सरबत दा खालसा करवाया जा रहा है। जिसमें लाखों की संख्या में देश-विदेश की सिख संगतें भाग लेंगी।
विज्ञापन
इसमें हरियाणा से भी 21 हजार से ज्यादा सिख संगतों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। झींडा ने आरोप लगाया कि पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल इस सम्मेलन को फेल करने पर तुले हैं। इसके लिए बादल द्वारा उनको धमकियां भी दिलवाई जा रही है लेकिन वे डरते नहीं हैं। अब बादल परिवार के पापों का घड़ा भर चुका है।
विज्ञापन
सिख संगठनों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें किसी भी धर्म के धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी मामले में 302 के तहत मामला दर्ज करने व कार्रवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अपील की जाएगी ताकि देश में अराजकता न फैले और शरारती तत्व ऐसी हरकत दोबारा न कर पाए।